लॉकडाउन : शराब चोरी के आरोप में कांग्रेस के पूर्व विधायक सतविंदर सिंह राणा गिरफ्तार
लॉकडाउन : शराब चोरी के आरोप में कांग्रेस के पूर्व विधायक सतविंदर सिंह राणा गिरफ्तार
Share:

चंडीगढ़: देश भर में जारी लॉकडाउन के दौरान शराब चोरी के आरोप में पानीपत पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व MLA सतविंदर सिंह राणा को अरेस्ट कर लिया है। बुधवार रात को समालखा के एक सील किए गए गोदाम से शराब चुराने के जुर्म में पूर्व विधायक सतविंदर सिंह राणा को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस प्रमुख मनीषा चौधरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व MLA सतविंदर सिंह को चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी पानीपत पुलिस की टीम ने की है, जिसका नेतृत्व डीएसपी क्राइम राजेश फोगाट कर रहे थे। पूर्व MLA सतविंदर सिंह राणा की गिरफ्तारी से पहले हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़ की सेक्टर-3 पुलिस को इसकी जानकारी दे दी थी। 

आरोपी सतविंदर सिंह राणा के विरुद्ध IPC की धारा 457, 380 ,406 और 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। सतविंदर सिंह ने वर्ष 2019 में जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर कैथल जिला के कलायत विधानसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भी करीबी माने जाते हैं। वहीं आज ही बिहार में भी एक कांग्रेस विधायक कि कार से अवैध शराब बरामद हुई है, हालाँकि, इस दौरान विधायक कार में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी किए बाजार मूल्यांकन के आंकड़े

जानिए क्या है ईपीएफ में कटौती ?

कोरोना को लेकर चीन पर भड़का ऑस्ट्रेलिया, की अंतर्राष्ट्रीय जांच की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -