बहु की मौत के बाद से फरार चल रही कांग्रेस की पूर्व महिला नेता गिरफ्तार, हत्या का आरोप
बहु की मौत के बाद से फरार चल रही कांग्रेस की पूर्व महिला नेता गिरफ्तार, हत्या का आरोप
Share:

हरिद्वार: बहु की मौत के बाद फरार चल रही कांग्रेस की पूर्व महिला नेता पूनम भगत को ज्वालापुर पुलिस ने रुड़की से अरेस्ट कर लिया है। बीते 24 दिनों से महिला नेता फरार चल रही थी। हालांकि, मामले में कई अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। घटना बीते 24 फरवरी की थी, जब ज्वालापुर देवतान मोहल्ला निवासी कांग्रेसी प्रदेश सचिव पूनम भगत की बहु याशिका गौतम ने ख़ुदकुशी कर ली थी। याशिका के पिता महेंद्र गौतम ने दहेज के लिए हत्या का इल्जाम लगाते हुए महिला नेता पूनम भगत, बेटे शिवम भगत, सौभाग्य भगत, शिवांगी परासर, अमन परासर और कार्तिक वशिष्ठ के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने घटनास्थल से ही बड़े बेटे शिवम भगत को अरेस्ट कर लिया था। मामले में महिला नेता पूनम भगत सहित अन्य आरोपी फरार हो गए थे। इधर आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। SSP सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी महिला नेता को रुड़की से अरेस्ट कर लिया है। इससे पहले कांग्रेस ने महिला नेता को पार्टी से बेदखल कर दिया था। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला नेता को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।

महिला नेता पूनम भगत नैनीताल के भवाली, रामनगर में बहुत दिनों तक छिपी रही। यहां पूनम भगत के यज्ञमान रहते हैं। जिनके पास वह गई थी। बाद में वह दिल्ली गई और इसके बाद पंजाब में भी छिपी रही। 

महंगा हुआ हवाई सफर, घरेलु फ्लाइट्स के किराए में 5 प्रतिशत का इजाफा

कमलप्रीत कौर ने टोक्यो ओलंपिक के लिए बनाया नया रिकॉर्ड

इस्तीफे की अटकलों के बीच गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया यह ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -