महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कृपाशंकर सिंह
महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कृपाशंकर सिंह
Share:

मुंबई: देश की सबसे पुरानी सियासी पार्टी का भविष्य अब धीरे-धीरे अंधेरे में जाता नज़र आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई का असर अब कई राज्यों में नज़र आने लगा है। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में सहयोगी कांग्रेस को बुधवार को एक बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के मुख्य नेता और कांग्रेस प्रदेश इकाई के प्रमुख रह चुके कृपाशंकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।

सियासी गलियारों में चल रही अटकलों को मानें तो कृपाशंकर सिंह का भाजपा में आना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कुछ ही समय में बृहनमुंबई नगरपालिका (BMC) चुनाव होने वाले हैं। बीते कुछ वर्षों से उत्तर भारतीय ही भाजपा का प्रमुख वोट बैंक रहे हैं। ऐसे में सिंह पार्टी के मतदाताओं में इजाफा कर सकते हैं। सिंह पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए हैं।

सिंह ने भाजपा की सदस्यता लेने से पहले कहा था कि, 'मैंने धारा 370 को लेकर कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। इसे हटाए जाने की प्रक्रिया का विरोध किया जा सकता था, किन्तु कांग्रेस को इसे हटाने का विरोध नहीं करना चाहिए था। मैंने पार्टी के स्टैंड को लेकर सवाल किए, मगर जवाब नहीं मिला। मैं बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हो रहा हूं।'

डॉ. हर्षवर्धन से लेकर रमेश पोखरियाल तक कुल 10 मंत्रियों ने मोदी कैबिनेट को कहा अलविदा, देंखे पूरी सूची

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को फिर से खोलने की हो रही है तैयारी

कोरोना काल के बीच देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दिया इस्तीफा, कौन होगा नया हेल्थ मिनिस्टर ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -