भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का हुआ निधन, बड़े नेताओं ने जताया दुःख
भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का हुआ निधन, बड़े नेताओं ने जताया दुःख
Share:

संतकबीरनगर: यूपी के संतकबीरनगर से भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन हो गया है। मिली जानकारी के तहत उनका निधन बीते बुधवार देर रात लंबी बीमारी के चलते हुआ है। जी दरअसल वह काफी लंबे समय से बीमार थे और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब शरद त्रिपाठी के निधन की खबर पर बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने शोक जाहिर किया है। शरद त्रिपाठी के निधन पर उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया।

आप देख सकते हैं स्वतंत्र देव सिंह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है, “संतकबीरनगर से पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद त्रिपाठी जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे। ॐ शान्ति…” वहीं उनके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शोक जताते हुए एक ट्वीट किया है। वह अपने ट्वीट में लिखती हैं, “मैं निशब्द हूं। ऐसा लगता अभी बोल उठेगा शरद ‘चल दीदी क्षेत्र में कार्यक्रम करना है’ चला गया, प्रभु की यही इच्छा थी। ईश्वर शरद त्रिपाठी जी की आत्मा को शांति दें, अपने श्री चरणों में स्थान दें।”

इसी के साथ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि, 'मैं शरद त्रिपाठी के निधन से नि:शब्द हूं।' आप सभी को बता दें कि बीजेपी के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी मूलरूप से गोरखपुर के निवासी थे। फिलहाल उनके निधन की खबर से राजनैतिक जगत में शोक की लहर है।

राज कौशल के निधन से टूटे रोहित रॉय, कहा- 'माफ नहीं कर पाऊंगा'

जेम्स फ्रेंको करेंगे दायर मुकदमे को निपटाने के लिए 2।2 मिलियन का भुगतान

अविका को बॉयफ्रेंड ने स्पेशल पोस्ट लिखकर दी जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -