बंगाल चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर, भाजपा के पूर्व दिग्गज यशवंत सिन्हा ने थमा TMC का हाथ
बंगाल चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर, भाजपा के पूर्व दिग्गज यशवंत सिन्हा ने थमा TMC का हाथ
Share:

कोलकाता: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने आज कोलकाता पहुंचकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सदस्यता ले ली है. उन्होंने TMC का झंडा लहराते हुए ममता बनर्जी की पार्टी का दामन थाम लिया. बता दें कि यशवंत बहुत दिनों से भाजपा से नाराज चल रहे थे और कई अवसरों पर भाजपा की आलोचना कर चुके हैं.

TMC में शामिल होने के बाद भाजपा की आलोचना करते हुए यशवंत सिन्हा ने प्रेस वालों से कहा कि, 'प्रजातंत्र की ताकत प्रजातंत्र की संस्थाएं होती हैं. आज तक़रीबन प्रत्येक संस्था कमजोर हो गई है, उसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है. हमारे देश के लिए ये सबसे बड़ा संकट पैदा हो गया है. अटल जी के समय में भाजपा सर्वसम्मति पर विश्वास करती थी लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीतने में यकीन करती है. अकादी दल, बीजद, शिवसेना पहले ही भाजपा का साथ छोड़ चुकी है. आज भाजपा के साथ कौन खड़ा है?'

सिन्हा ने आगे कहा कि, 'इसमें कोई शक नहीं है कि TMC बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी. बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा. मैं  बेहद अफसोस के साथ कह रहा हूं कि निर्वाचन आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है. तोड़-मरोड़ कर चुनाव (8 चरणों में मतदान) कराने का फैसला मोदी-शाह के अनुसार लिया गया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के​ मद्देनज़र लिया गया है.'

दो दिन में ही उतर गया ममता बनर्जी का प्लास्टर, सोशल मीडिया पर लोग बोले- ''चमत्कार''

टीकाकरण केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल मैप्स करेगा मार्गदर्शन

माकपा के पूर्व नेता शंकर घोष भाजपा में हुए शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -