उत्तराखंड में AAP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होंगे पार्टी का CM फेस रहे अजय कोठियाल
उत्तराखंड में AAP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होंगे पार्टी का CM फेस रहे अजय कोठियाल
Share:

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को तगड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड में AAP के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पिछले दिनों पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब खबर ये आ रही है कि कर्नल कोठियाल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ थामने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में AAP के CM फेस रहे कर्नल कोठियाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कर्नल कोठियाल के करीबी सूत्रों की मानें तो वे 24 मई को भाजपा की सदस्यता लेंगे। उल्लेखनीय है कि कर्नल अजय कोठियाल ने 18 मई को AAP की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कर्नल कोठियाल ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा था कि पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए AAP की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।

कर्नल कोठियाल ने जिस प्रकार से विभिन्न वर्गों के लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए इस्तीफा देने की बात लिखी थी, उसके बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे थे कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब कर्नल कोठियाल के करीबी सूत्रों ने इन अटकलों की पुष्टि करते हुए ये बताया है कि वे भाजपा में शामिल होंगे।

अखिलेश की बैठक में नहीं पहुंचे आज़म खान, क्या प्लान B पर कर रहे काम ?

'स्कूलों और अस्पतालों को दिए जा रहे मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर..', बोले CM योगी

'जो 370 हटाए हैं, वो टोक्यो आए हैं...', PM मोदी के स्वागत में जापान में उमड़ा लोगों को हुजूम, देखें Video

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -