शाहरुख खान के चलते भारतीयों पर भरोसा करते हैं विदेशी लोग, जानिए पूरा मामला?
शाहरुख खान के चलते भारतीयों पर भरोसा करते हैं विदेशी लोग, जानिए पूरा मामला?
Share:

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लाखो नहीं करोड़ो फैंस हैं जो उन्हें बहुत प्यार देते हैं। शाहरुख़ की लोकप्रियता कमाल है और इसी के चलते उन्हें विदेशों में भी सम्मान मिलता है। जी हाँ, उनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैले हुए हैं। आप सभी ने ऐसा कई बार देखा होगा कि शाहरुख विदेशों में जब जाते हैं तब उनके फैंस उनका भव्य स्वागत करते हैं। अब हाल ही में एक मामला सामने आया है। जी दरअसल यह मामला मिस्र का है जहाँ शाहरुख खान के एक फैन ने ऐसा किया है कि जिससे उसने एक भारतीय प्रोफेसर का दिल जीत लिया है। जी हाँ और उस प्रोफेसर ने सोशल मीडिया पर मिस्र में उनके साथ हुई दिलचस्प घटना का जिक्र किया।

आप सभी को बता दें कि अशोक यूनिवर्सिटी के इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर अश्विनी देशपांडे ने अपने इजिप्ट के दौरे के समय हुई एक घटना का जिक्र ट्वीट कर किया है। वहां उन्हें एक शाहरुख खान का फैन मिला और उसने उनका दिल जीत लिया। आप देख सकते हैं अश्विनी ने ट्वीट में लिखा कि, 'मुझे इजिप्ट में एक ट्रेवल एजेंट को पैसे ट्रांसफर करने की जरूरत थी। ट्रांसफर में दिक्कत हो रही थी। ये देखकर उसने कहा, आप शाहरुख खान के देश से हैं ना? मुझे आप पर भरोसा है। मैं बुकिंग करूंगा, आप मुझे बाद में पैसे दे देना। कहीं और किसी के लिए ये मैं कभी नहीं करता लेकिन शाहरुख खान के लिए कुछ भी और उसने किया।' आप सभी देख सकते हैं प्रोफेसर ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए ये बताया कि शाहरुख खान की विदेशों में कितनी लोकप्रियता है। बहुत से लोग उनके नाम से ही भारत को पहचानते हैं।

अब उनकी पोस्ट को देखने के बाद कई और लोग भी इस घटना के जिक्र के साथ अपना अनुभव साझा कर रहे थ। उनकी पोस्ट को देखने के बाद एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ओह यह बहुत प्यारा है। हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत धन्यवाद। मेरा एक दोस्त है जो फ्रांस से है। जब मैंने उन्हें बताया कि मैं भारत से हूँ को बहुत उत्साहित थे। वे इंडिया गए और व्व केवल शाहरुख को ही जानते थे। उन्हें छम्मकछल्लो गाना बहुत पसंद है लेकिन वो इसे बिल्कुल भी नहीं समझते हैं।' बात करें शाहरुख खान के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में नजर आएँगे।

कोरोना पॉजिटिव हुआ बॉलीवुड का यह मशहूर स्टार

एआर रहमान की बेटी ने कर ली सगाई, खुद किया खुलासा

जानिए रिलीज़ के बाद और न्यू ईयर पर फिल्म 83 ने की कितनी कमाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -