विदेशी नागरिक के पास मिली 7 करोड़ की हेरोईन
विदेशी नागरिक के पास मिली 7 करोड़ की हेरोईन
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर हेरोइन बरामद की है। कहा जा रहा है कि हेरोईन बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस द्वारा पकड़ी गई लगभग डेढ़ किलो की हेरोईन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 7 करोड़ मानी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जो आरोपी पकड़े हैं उनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह तक पहुंचने के करीब है।

बताया जा रहा है कि ये आरोपी देश और अन्य देशों में भी हेरोईन की सप्लाय करते हैं। इस दौरान यह बात सामने आई है कि पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों में नाइजिरीया के नागरिक पाॅलिनस असोचुक्वी 34 वर्ष शामिल हैं। आरोपी के साथ ही पुलिस ने उसके सहयोगियों के तौर पर आरोपी फरहाद और जब्बार को पकड़ लिया है।

मामले में यह बात सामने आई है कि इस मामले में मादक पदार्थ नियंत्रक ब्यूरो द्वारा जब्बार को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को तस्करी के बारे में और भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पुलिस तस्करी के नेटवर्क का पता लगा सकती है। इस मामले में और भी आरोपियों के पकड़े जाने की संभावना है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -