राज्यसभा में दिया गया मोदी सरकार के विदेश दौरे में हुए खर्चे का हिसाब
राज्यसभा में दिया गया मोदी सरकार के विदेश दौरे में हुए खर्चे का हिसाब
Share:

नई दिल्ली : मई 2014 से सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस बात को लेकर सबसे अधिक चर्चा में रहे है, वो है उनकी विदेश यात्राएं। विपक्ष भी इसी बात को लेकर मोदी पर इतने निशाने साधे कि अंततः मोदी को सदन में इस बारे में सफाई तक देनी पड़ी।

अब विपक्ष का कहना है कि पिछले साल पीएम की विदेश यात्रा पर सबसे अधिक खर्च हुए है। आंकड़ों के मुताबिक 2014-15 में मोदी की विदेश यात्रा पर 351 करोड़ रुपए खर्च हुए है। लेकिन दूसरी ओर विपक्ष की बातों से उल्ट मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 2012-13 में कुल 453 करोड़ रुपए खर्च हुए।

ये आंकड़े राज्यसभा में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने पेश किए, जिसमें उन्होने बताया कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री, कैबिनेट के मंत्रियों और अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर साल 2014-15 के दौरान 510 करोड़ रुपए खर्च किए। सरकार ने संसद में यह भी बताया कि गृह मंत्रालय ने पिछले वर्ष यात्राओं पर 30.2 करोड़ रुपए खर्च किए।

इन सबके बाद पैसे खर्च करने वालों में अंतरिक्ष, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और लोकसभा आगे है। यूपीए सरकार के दौरान सभी मंत्रालयों में 2102-13 में 593 करोड़ रुपए रहे, जब कि 2013-14 सभी मंत्रालयों व विभागों का यात्रा बिल सबसे अधिक रहा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -