आतंकवाद फैलाने में ही नहीं, उसे नकारने में भी महारथी है PAK : सुषमा स्वराज
आतंकवाद फैलाने में ही नहीं, उसे नकारने में भी महारथी है PAK : सुषमा स्वराज
Share:

वाशिंगटन। विश्व के सामने हमेसा शांति का ढोंग रचने वाले और अपने ही देश में आतंकवादियों को पनाह देने वाले पकिस्तान को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुरी तरह लताड़ा है। सुषमा ने सयुंक्त राष्ट्र की सभा में पाकिस्तान पर आतंकवाद फ़ैलाने से लेकर उसे छुपाने तक के कई आरोप लगाए है। 

पाकिस्तान : सामाजिक कार्यकर्ता ने खोली पोल, बोले- सेना की कठपुतली हैं सरकार

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पकिस्तान पर यह आरोप अमेरिका के न्यूयोर्क शहर में चल रही सयुंक्त राष्ट्र की हालिया बैठक में लगाए है। इस दौरान  उन्होंने इस सभा में मौजूद दुनिया भर के नेताओं के सामने पकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत में आतंकवाद कहीं दूर से नहीं  बल्कि इसकी सीमा पार से इसके पडोसी देश से ही पनप रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पकिस्तान को न सिर्फ आतंकवाद फैलाने में महारत हासिल है बल्कि वो अपने द्वारा किये गए जघन्य अपराधों को नकारने में भी माहिर है।  

UN में बदले पाकिस्तान के सुर, बोला भारत से युद्ध कोई विकल्प नहीं है

सुसमा ने अपनी इस बात का सबूत देने के लिए पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन के पाए जाने का उदहारण भी दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने दुनिया भर में खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन को ढूंढा था लेकिन अंत में वो पाकिस्तान में ही छुपा मिला था। सुषमा ने इसके साथ ही  पाकिस्तानी सैनिको द्वारा भारतीय सैनिक को बेरहमी से मारे जाने का मुद्दा उठा कर भी उसे कई खरी खोटी सुनाई। 

 ख़बरें और भी 

पराक्रम पर्व: दूसरी वर्षगांठ पर केंद्र ने जारी किया सर्जिकल स्ट्राइक का लाइव वीडियो

जब तक नहीं सुधरता पाक, जारी रहेगी सर्जिकल स्ट्राइक- रक्षा मंत्री

संयुक्त राष्ट्र अध्यक्ष को इन समस्याओं से अवगत कराएगा भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -