सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश जाऐंगी निर्मला सीतारमन
सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश जाऐंगी निर्मला सीतारमन
Share:

नईदिल्ली। भारतीय सेना की विभिन्न यूनिट्स, कमांड और विभिन्न रण क्षेत्रों का दौरा करने वाली रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश जाऐंगी। उनका यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रक्षामंत्री का यह दौरा 7 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को होगा। वे अरूणाचल प्रदेश का दौरा करेंगी। रक्षामंत्री के साथ भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत शामिल होंगे।

यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन ने सिक्किम में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर यहां पर निर्माण कार्य करने का प्रयास किया था, हालांकि विवाद के बाद चीन इस क्षेत्र से हट गया था, और भारत को कूटनीतिक सफलता मिली थी। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन सिक्किम दौरे के पहले सेना के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों का दौरा कर चुकी हैं। वे लद्दाख गई थीं और, यहां मौजूद सैनिकों के साथ दशहरा मनाया था।

इसके अलावा लेह को कराकोरम से जोड़ने वाले पुल का शुभारंभ भी किया था। इस पुल के माध्यम से भारतीय सेना की आवाजाही सुगम होगी और, दारबुक - श्योक - दौलत बेग ओल्डी परिक्षेत्र आपस में जुड़ जाऐंगे। यहां सेना सुगमता से पहुंच पाएगी। निर्मला सीतारमन द्वारा किए जाने वाले दौरे बेहद अहम माने जा रहे हैं। इससे सैनिकों का मनोबल बढ़ रहा है साथ ही वे सेना की तैनाती और स्थितियों को समझ रही हैं।

रक्षा मंत्री ने सियाचिन में मनाया दशहरा

पहली महिला रक्षामंत्री का घाटी का पहला दौरा

भारत नहीं भेजेगा,अफगानिस्तान में इंडियन आर्मी

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -