जबरदस्ती इस मशहूर एक्ट्रेस को दिया मगरमच्छ के सामने धक्का, वायरल हुआ ये खतरनाक VIDEO
जबरदस्ती इस मशहूर एक्ट्रेस को दिया मगरमच्छ के सामने धक्का, वायरल हुआ ये खतरनाक VIDEO
Share:

टीवी के मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी शो में प्रतियोगियों को चीखते चिल्लाते देखना कोई नई बात नहीं है। आखिर शो ही ऐसा है। जहां हर मोड़ पर खिलाड़ियों को खतरे का सामना करना पड़ता है। रोहित शेट्टी के शो में आपकी पसंदीदा नायरा यानी शिवांगी जोशी की चीखें भी आपको सुनने को मिलेंगी। इसकी एक झलक प्रोमो में देखने को मिली है।

सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी का ये प्रोमो वायरल हो रहा है। इसमें रोहित शेट्टी उनके साथ प्रैंक करते हैं। वे सबकी पसंदीदा शिवांगी जोशी को मगरमच्छ को निवाला खिलाने के लिए भेजते हैं। वही वीडियो में देखा जा सकता है कैसे शिवांगी जोशी चिल्ला रही हैं। लेकिन उन्हें जबरन खींचकर मगरमच्छ के पास छोड़ दिया जाता है।

इस प्रोमो को देखने के बाद शिवांगी के प्रशंसक डर गए हैं। वे सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा स्टार के लिए बुरा महसूस कर रहे हैं। लोगों ने रोने वाला इमोजी पोस्ट किया है। वीडियो में रोहित शेट्टी एक भूखे को बुलाते हैं उसे खिलाना है। ये भूखा और कोई नहीं बल्कि मगरमच्छ है। शिवांगी जोशी को इस भूखे को खाना खिलाने का चैलेंज दिया जाता है। ऐसा करने से शिवांगी मना करती हैं। लेकिन रोहित शेट्टी के सामने किसी और की चलती नहीं। शिवांगी को जबरन हाथ पकड़कर ले जाया जाता है। शिवांगी की लाख कोशिशों के बाद भी वे बच नहीं पातीं। शिवांगी जहां डर में हैं वहीं रोहित शेट्टी और बाकी के प्रतियोगी हंसते नजर आए। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

निया शर्मा की किलर अदाओं ने किया फैंस को घायल, दिल थामकर देंखे ये तस्वीरें

वापस आने वाले हैं 'ऋषि कपूर'! इंटरनेट पर वायरल हुआ नीतू कपूर का ये VIDEO

उर्फी जावेद ने लगाई ट्रोलर्स को जमकर लताड़, वीडियो शेयर कर बोल गई ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -