किस वजह से हवलदार ने मारी खुद को गोली, जांच में जुटी पुलिस
किस वजह से हवलदार ने मारी खुद को गोली, जांच में जुटी पुलिस
Share:

कुपवाड़ा में सैन्य कैंप के अंदर हवलदार ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उसकी पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के रूप में की जा चुकी है। वह द्रंग्यारी चौकीबल में कार्यरत थे। यह घटना सोमवार प्रातः 4:30 बजे की है। जब शिंदे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मौत के घाट उतार लिया। उन्हें अन्य जवान श्रीनगर के सैन्य हॉस्पिटल ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एक सैन्य अधिकारी ने कहा है कि इस घटना की वजह का पता लगाने में लगे हुए है। इस बारे में मामला  दर्ज कर लिया गया है। इससे एक दिन पूर्व रविवार को रामबन में कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी संभालने वाले मेजर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

जहां इस बात का पता चला है कि 23 राष्ट्रीय राइफ्ल्स की अल्फा कंपनी की महू बल पोस्ट पर तैनात मेजर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी प्रियदर्शनी विहार नई दिल्ली के रूप में की जा चुकी है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का  केस दर्ज कर छानबीन शुरू की जा चुकी है।

पुलिस सूत्रों ने इस बारें में कहा है कि शनिवार रात साढ़े दस बजे मेजर परविंदर सिंह की सुसाइड की जानकारी दी गई। मेजर परविंदर 23 आरआर में बीते दिनों ही कंपनी कमांडर नियुक्त किये गए थे। रात को अपने क्वार्टर में उन्होंने एके राइफल से खुद को गोली मार ली। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और प्राथमिक जांच पूरी कर शव को कब्जे में कर लिया। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव सेना को सौंपा जा चुका है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।

बेशर्म बाप: हथियार की नोक पर मासूम के साथ करता था घिनौना काम

नशे में धुत थे बस चालक और कंडक्टर, डाल दी खतरे में दर्जनों यात्रियों की जान

वोट नहीं दिया तो उम्मीदवार ने महादलितों से करवाई उठक-बैठक, थूक चाटने को किया मजबूर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -