अपने फैन के लिए अनुष्का ने बीच सड़क पर खिंचवाई तस्वीर, जानिए कौन है वो स्पेशल शख्स?
अपने फैन के लिए अनुष्का ने बीच सड़क पर खिंचवाई तस्वीर, जानिए कौन है वो स्पेशल शख्स?
Share:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर अपने हस्बैंड क्रिकेटर विराट कोहली के साथ जबरदस्त पोस्ट्स साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में अनुष्का ने शन‍िवार को इंग्लैंड की सुंदर गल‍ियों से अपनी एवं विराट कोहली की कुछ रैंडम तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों के साथ अनुष्का ने एक और जबरदस्त कहानी भी बुनी है। वही अनुष्का शर्मा ने तस्वीरों की सीरीज के साथ बताया 'शहर में ऐसे ही बस कैजुअली टहल रही थी। अपने बालों पर हाथ फेरते हुए। तभी एक प्रशंसक ने मुझे देख लिया। तस्वीर लेने को बोला। वो बहुत खुश दिखाई दिया। मेरे प्रशंसकों के लिए कुछ भी'। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

वही अनुष्का ने लाफ‍िंग इमोजी के साथ इस पोस्ट को साझा किया है। अब यदि आप प्रशंसक के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें, अनुष्का ने इस पोस्ट में विराट को अपना प्रशंसक बताया है। उनकी तस्वीर सीरीज भी अनुष्का के कैप्शन के अनुसार ही है। अनुष्का ने अपने इस कैजुअल वॉक के लिए जींस एवं व्हाइट टी-शर्ट के साथ ओल‍िव कार्ड‍िगन चुना है। वहीं विराट बेज कलर की पैंट तथा स्वेटर पहने दिखाई दे रहे हैं। 

इस मजेदार मोमेंट को इंट्रेस्टिंग बनाने में विराट का भी पूरा हाथ नजर आ रहा है। तस्वीरों में दोनों के एक्सप्रेशन ने अनुष्का की स्टोरी को वास्तव में जबरदस्त बना दिया है। ध्यान रहे अगस्त में इंग्लैंड में 5 मैच टेस्ट सीरीज आरम्भ होने वाली है। जिसके लिए विराट अपनी टीम के साथ मुकाबले की तैयारी में हैं। अनुष्का भी बेटी के साथ विराट का साथ दे रही हैं। अनुष्का हर बार विराट को भावुक समर्थन तथा प्रेरित करती दिखाई दी हैं। 

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में नायब तलसीलदार सहित 3 की मौत

मल्लिकार्जुन पुजारी ने किया बड़ा खुलासा, बोले- भूषण कुमार ने 3 साल तक किया लड़की के साथ दुष्कर्म

भूषण कुमार रेप केस में आया नया मोड़, नेता के कहने पर अभिनेत्री ने रचा था षड्यंत्र?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -