पहली बार फायर डिपार्टमेंट को मिलीं दो महिला अफसर
पहली बार फायर डिपार्टमेंट को मिलीं दो महिला अफसर
Share:

मुंबई: भारत को स्वतंत्र हुए इस 15 अगस्त को 75 वर्ष पूरे हो जांएगे। इन 75 सालों में भारत में बहुत कुछ बदल गया। भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। वहीं बीते कुछ सालों में भारत में एक सबसे बड़ा परिवर्तन देखा गया है। भारत में पहले से ही पुरुषों का वर्चस्व रहा है, लेकिन अब स्थिति बदली हैं। बीते कुछ वर्षों में निरंतर देश की महिला भारत का नाम ऊंचा कर रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाऐं देश को पहले स्थान पर भी रख रही हैं।

महिलाएं अब देश की सुरक्षा में भी पीछे नहीं हैं। पुलिस हो, भारतीय सेना हो या अग्नि शामक दल हो, प्रत्येक स्थान पर महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं। वहीं मुंबई शहर में भी महिलाओं का बहुत योगदान है। ऐसे में मुंबई अग्निशमन विभाग को पहली 2 महिला स्टेशन अधिकारी प्राप्त हुई हैं। सुनीता खोत एवं शुभांगी भोर पहले सहायक अफसर के पद पर कार्यरत थीं तथा अब उनको स्टेशन अधिकारी के पद पर प्रमोट किया गया है। यह दोनों 2012 से ही अग्निशमन विभाग में कार्यरत हैं। अब शुभांगी भोर को वडाला दमकल केंद्र का चार्ज दिया गया है तो वहीं सुनीता खोत को भायखला दमकल केंद्र का चार्ज प्राप्त हुआ है।

शुभांगी भोर बीते 10 वर्षों से देश की सेवा में है तथा अग्नि शामक दल का भाग है। 10 वर्ष पूर्व उन्होंने भायखला दमकल केंद्र से अपना आरम्भ किया था। शुभांगी का कहना है कि आरम्भ के दिन में उनको बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्योंकि एक महिला के लिए अलग-अलग चुनौतियां होती हैं। साथ ही जब ट्रेनिंग चल रही थी तो उनको उस वक़्त भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। तब विभाग में ज्यादा महिलाएं नहीं थीं। 

'CM योगी को बम से उड़ा देंगे..', यूपी के सीएम को फिर मिली हत्या की धमकी

जम्मू कश्मीर: LG मनोज सिन्हा ने बांटे राष्ट्रीय ध्वज, शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान

गाय को बचाने के चक्कर में हुआ खतरनाक हादसा, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -