महाराष्ट्र कांग्रेस में पहली बार दो ट्रांसजेंडर्स को मिली अहम जिम्मेदारी
महाराष्ट्र कांग्रेस में पहली बार दो ट्रांसजेंडर्स को मिली अहम जिम्मेदारी
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के इतिहास में पहली बार दो ट्रांसजेंडरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनका नाम सलमा खान सोकेरेकर और पार्वती जोगी है, जिन्हें प्रदेश कांग्रेस का सचिव बनाया गया है। विधानसभा स्पीकर रहे नाना पटोले को प्रदेश कांग्रेस की बागडौर सौंपने के छह माह के लंबे अंतराल के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस की जम्बो कार्यकारिणी घोषित हुई है, जिसमें पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण को अनुशासन समिति के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ मे रहे अमरजीत सिंह मनहास को कोषाध्यक्ष और दिवंगत सांसद राजीव सातव की पत्नी प्रज्ञा सातव को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि ट्रांसजेंडर सलमा पहली गोल्ड मेडलिस्ट और लोक अदालत पैनल की जज और किन्नरमा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष हैं। वहीं, पार्वती समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी हुई है। पृथ्वीराज चव्हाण काफी समय से पार्टी में हाशिये पर हैं। चव्हाण कांग्रेस के उन 23 नेताओं में शामिल रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली को लेकर सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत गुरुदास कामत के बेहद करीबी रहे अमरजीत सिंह मनहास को राज्य कांग्रेस के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस के निष्ठावानों में शामिल अमरजीत सिंह को एक तरह से बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

'जिस दिन देश में हिन्दुओं की संख्या कम हुई, न सविंधान बचेगा और न कोर्ट-कचहरी'

तमिलनाडु विधानसभा में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित, भाजपा-AIADMK ने किया वाकआउट

दर्दनाक हुआ बांग्लादेश का मंज़र, 100 यात्रियों से भरी नाव पानी में पलटी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -