कश्मीर में पहली बार 100 से कम हुई स्थानीय आतंकियों की तादाद, आर्मी के एक्शन का कमाल
कश्मीर में पहली बार 100 से कम हुई स्थानीय आतंकियों की तादाद, आर्मी के एक्शन का कमाल
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पहली बार स्थानीय आतंकियों की तादाद 100 से नीचे पहुंच गई है। ऐसा इतिहास में पहली दफा हुआ है, जब घाटी में स्थानीय आतंकियों की संख्या 100 से कम हुई है और विदेशी आतंकी भी कम हुए हैं। कश्मीर के IGP विजय कुमार ने यह जानकारी दी है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल पहली बार 200 के आकंड़े को तोड़ने में सफल हुए हैं। 

कश्मीर के IGP विजय कुमार ने कहा कि, 'हम कश्मीर में 200 आतंकियों के निशान को तोड़ने में सक्षम रहे हैं, क्योंकि यह आंकड़ा कम होकर 180 पर आ गया है। इतिहास में पहली दफा, स्थानीय आतंकी 100 से कम हो गए हैं। कल के एनकाउंटर के बाद गिनती 85-86 है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आतंकवाद घट रहा है।' विजय कुमार ने जानकारी दी है कि दिसंबर में 24 आतंकी ढेर किए गए हैं, जिनमें से 5 पाकिस्तानी हैं।

उन्होंने कहा कि, 'हमने 2 यूएस-निर्मित M4 कार्बाइन राइफल, 15 AK47, 24 से अधिक पिस्तौल, ग्रेनेड, IED जब्त किए हैं। यह पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद की आतंकवादी संलिप्तता को दर्शाता है। सुरक्षा बल और खुफिया तंत्र पूरी तरह चौकन्ना है।' उन्होंने बताया कि, 'इस वर्ष 128 स्थानीय आतंकवादी भर्ती हुए थे, जिनमें से 73 मुठभेड़ों में ढेर किए गए और 16 अरेस्ट किए गए। अभी 39 ही सक्रिय हैं। पिछले 2 वर्षों की तुलना में तादाद में काफी गिरावट आई है।' 

भोजपुरी एक्ट्रेस की मौत को लेकर बड़ा खुलासा, 2 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

न्यूज़ीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ ने किया सन्यास का ऐलान

नीट-पीजी की काउंसलिंग पर रेजिडेंट डॉक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की जनहित याचिका

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -