आदिकाल से ही इसलिए महिलाएं नहीं जाती है अंतिम संस्कार पर
आदिकाल से ही इसलिए महिलाएं नहीं जाती है अंतिम संस्कार पर
Share:

जन्म और मृत्यु तो विधि का विधान है। जब घर में किसी सदस्य की मृत्यु होती है तो पूरा घर दुख में डूबा रहता है। अचानक से सदस्य के ऐसे चले जाने के कारण हर कोई दुखी रहता है। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी भी तुरंत की जाती है। और मानव शरीर जो पंचतत्वों से बना है वह आखिर में जाकर इन्ही पंचतत्वों में मिल जाता है। लेकिन इन सब के पीछे एक ऐसा रहस्य है जिसके बारे में शायद आपने भी कभी नहीं सोचा होगा। जी हां दरअसल आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि जब किसी का अंतिम संस्कार किया जाता है तब उस जगह पर महिलाओं की उपस्थिती क्यों नहीं होती। आखिर क्यों अंतिम संस्कार के समय महिलाओं को नहीं ले जाया जाता हैं। अगर अब आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो यहां पर आज हम आपसे इसी सवाल से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक बातें बताने जा रहा है जिसे पढ़ कर आप भी यह पता कर सकते हैं कि महिलाओं को आखिर क्यों अंतिम संस्कार में नहीं ले जाया जाता?

इस बात से तो आप भी अवगत होंगे की जब घर में किसी का अंतिम संस्कार किया जाता है तो उसके बाद पूरे घर की सफाई की जाती है। और सफाई करने का कारण यह है कि घर में किसी प्रकार की कोई भी नकारात्मक ऊर्जा मौजूद न रहे। और यही वजह है कि महिलाएं घर की साफ सफाई व खाना बनाने के लिए उन्हे अंतिम संस्कार में नहीं ले जाया जाता है। जब पुरूष अंतिम संस्कार से आते हैं तो उनके लिए नहाना जरूरी होता है अगर ऐसा नहीं किया जाए तो बाहर की नकारात्मक ऊर्जा घर में भी प्रवेश कर सकती है।

मान्यता के अनुसार यह भी अंतिम संस्कार में महिलाओं को न ले जाने की वजह यह भी बताया गया है क्योंकि जो नकारात्मक शक्ति है वह सबसे पहले अपना शिकार महिलाओं को ही बनाती है। और यह नकारात्मक शक्ति उन महिलाओं को अपना शिकार बनाती है जो वर्जिन होती हैं। इसलिए इन्हे शमशान घाट नहीं ले जाया जाता है।

हिन्दू धर्म के मुताबिक जो अंतिम संस्कार के लिए जाता है उसे गंजा होना पड़ता है और जब बात बाल उतारने की आती है तो महिलाओं के साथ ऐसा करना किसी को भी नहीं सुहाता। इस वजह से भी महिलाओं का इस जगह जाना मना किया जाता है।

एक कारण यह भी है कि महिलाओं का दिल बहुत ही कमजोर होता है वह किसी भी परस्थिति में रोने से अपने आप को नहीं रोक पाती। और अपने को खोने के बाद तो उन्हे संभालना काफी मुश्किल हो जाता है इस वजह से भी उनका शमशान जाना वर्जित किया गया है।  

 

ज्योतिष के अनुसार महाशिवरात्रि पूजा और व्रत 13 तारीख को

महाशिवरात्रि: चंद्रदोष हटाने के लिए कैसे करें शिव का पूजन

साबुत उड़द की काली दाल दिलाती है परेशानीयों से मुक्ति

जानें, नेपाल में कैसे मनेगी महाशिवरात्रि

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -