घोटाला हुआ भी है तो केंद्र जिम्मेदार : आप
घोटाला हुआ भी है तो केंद्र जिम्मेदार : आप
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली भावना अरोड़ को सोमवार को रोहिणी कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भावना जिस घोटाले की बात कर रही है, उसका दिल्ली सरकार से कोई लेना-देना नही है। ये मामला केंद्र के अधीन आता है।

गोपाल राय ने कहा कि जिन दस्तावेजों को वो महिला दिखा रही है, वो 9 सितंबर के है। उस समय ऑड-इवन की शुरुआत ही नही हुई थी। राय ने कहा कि दिल्ली में चलने वाले सीएनजी सेंटर्स का कंट्रोल और रेगुलेशन केंद्र देखता है। दिल्ली एनसीआर में 96 सेंटर सीएनजी डिस्ट्रीब्यूट करते हैं। इन्हें कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री से लाइसेंस मिला हुआ है। इसमें यदि कोई घोटाला है, तो केंद्र एक्शन ले। मैं खुद इस बारे में केंद्र को चिट्ठी लिखूंगां।

ऑड-इवन की सफलता पर जनता को धन्यवाद देने के लिए केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में ए कार्यक्रम रखा था। तभी भावना मंच के समीप आ गई औऱ केजरीवाल की ओर कागज फेंकते हुए उन पर स्याही फेंक दिया। इसके बाद केजरी ने कहा कि उऩ्हें छोड़ दीजिए। वो किसी घोटाले की बात कर रही है। उनसे कागज ले लीजिए।

भावना का कहना है कि वो आम आदमी सेना की पंजाब इंचार्ज है। सेना आप से अलग हुुआ एक ग्रुप है। इससे पहले आप के प्रवक्ता आशुतोष ने भी इसे साजिश करार दिया था और कहा था कि पीएम इसका जवाब दे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -