फ्रिज में भूल से भी न रखे ये चीजें वरना पछताएंगे
फ्रिज में भूल से भी न रखे ये चीजें वरना पछताएंगे
Share:

गर्मी के दिनों में कई लोगों की आदत होती है कि वो हर चीज को फ्रिज में उठाकर रख देते हैं। यह सोचकर की ठंडे वातावरण में ये खराब नहीं होगें और कुछ दिन और चल जाएंगे। हालाँकि फ्रिज के अंदर कौन सी चीजें रखनी हैं और कौन सी नहीं यह बहुत कम लोगों को पता होता है। अब आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

खीरा- गर्मी के मौसम में लोग ठंडा खीरा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में इसे कुछ दिनों तक चलाने के लिए लोग फ्रिज में डालकर रख लेते हैं। हालाँकि आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि ये फ्रिज में दो या तीन दिन भी टिक नहीं पाते। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज में रखने से खीरे का प्राकृतिक पानी सूख जाता है। इसके अलावा इथाईलीन गैस छोड़ने वाले केले और अन्य सब्जियों और फलों के बीच ये खराब हो जाता है। इस वजह से खीरे को भूलकर भी फ्रिज में न रखें।

तरबूज और खरबूज- अधिकतर लोगों को तरबूज ठंडा करके खाना पसंद है। जी हाँ और इसके लिए वो तरबूज को खरीद कर लाते ही उसे फ्रिज में डाल देते हैं। जबकि खरीद के लाने के बाद तरबूज को हमें पानी में डालकर रखना चाहिए। लेकिन काटने के बाद तो तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना सही नहीं है। दरअसल इन पानी के किनारे उपजे फलों में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्रिज में रखने पर खराब हो सकते हैं। अगर आपको इसे खाना है तो इसे लाकर काटे और खाने से बस आधा से एक घंटे पहले ही फ्रिज में डालें और निकाल कर खा लें। हालाँकि ये न करें कि आप उसे लाकर फ्रिज में डाल दें और दो-चार दिन पड़े रहने दें।

टमाटर- जी दरअसल टमाटर धूप में उगने वाला फल है और वैज्ञानिक दृष्टि से टमाटर सब्जी नहीं, बल्कि फल है और इसे उगने के लिए ढेर सारे पानी और धूप की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह मौसम ठंडा होने पर ठीक से उग नहीं पाता। तो सोचिए इसे फ्रिज में रख कर इसके असली प्रकृति के खिलाफ जा रहे हैं, जो कि सही नहीं है।

सेब, आड़ू और चेरी- सेब को अगर फ्रिज में रखना ही चाहते हैं तो कागज में लपेट कर नीचे फल सब्जी के लिए बने शेल्फ में ही रखें। जी हाँ और बीज वाले फल जैसे आड़ू, आलूबुखारा और चेरी को भी फ्रिज में ना रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि कम तापमान में इनमें मौजूद एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं और फल जल्दी पक जाता है।

नींबू और संतरे- सिट्रिक एसिड वाले फल जैसे कि नींबू और संतरे फ्रिज की ठंडक को बर्दाश्त नहीं कर पाते। जी हाँ और इनके छिलके पर दाग पड़ने लगते हैं और स्वाद पर भी असर होता है। ऐसे में फ्रिज में रखने से इन फलों का रस सूखने लगता है और अंगूर को भी अगर आप खुला करके फ्रिज में रख दें तो वो बहुत खट्टे और सूखे हो जाते हैं। इस वजह से ध्यान रखें कि नींबू और संतरे को फ्रिज में न रखें।

गर्मी में लू से बचाता है फालसे का जूस, जानिए इसके बेहतरीन फायदे

पीरियड ज्यादा दिन तक आने का कारण हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

नहीं बढ़ रहा आपके बच्चे का वजन तो खिलाये ये 6 चीजें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -