पीरियड्स की तारीख आगे बढ़ाने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय

अक्सर महिलाऐं पीरियड की तारीख आगे बढ़ने के लिए टेबलेट का सेवन करती है, लेकिन कई बारे टेबलेट के सेवन से साइड इफेक्ट हो जाते है। घर पर कोई फंक्शन होने वाला होता है तथा उनकी पीरियड की तारीख आ जाती है। जिससे फंक्शन का मजा किरकिरा हो जाता है। यदि आप भी इस प्रकार की परेशानी कई बार झेल चुकी हैं तो पीरियड की दिनांक आगे बढ़ाने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक नुस्खे। इन नुस्खों की विशेषता यह है कि इनका शरीर पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। 

नींबू:-
पीरियड्स की तारीख आगे बढ़ाने के लिए आप नींबू का उपयोग कर सकती हैं। नींबू का इनटेक बढ़ाने से ब्लड फ्लो को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। नींबू के इस उपाय को करने के लिए आप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीएं। 

पपीता:-
गर्भवती महिलाओं को अक्सर पपीते का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। पपीते में मौजूद कैरोटीन एस्ट्रोजन हॉर्मोन के स्तर को बढ़ा देता है। जिससे यूट्राइन ब्लड फ्लो बदल जाता है तथा मिसकैरेज तक की संभावना बढ़ जाती है। मगर पीरियड्स डिले करने के लिए पपीता एक अच्छा उपाय हो सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर:- 
मेंसुरल साइकिल में देरी के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर को उपयोग कर सकती हैं। इस उपाय को करने के लिए एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीएं। ऐसा करने से मासिक धर्म कुछ दिन के लिए लेट हो सकता है।

मसालेदार खाना:-
यदि आप चाहते हैं कि आपकी पीरियड्स की तारीख कुछ दिन के लिए आगे बढ़ जाए तो तुछ दिन मसालेदार भोजन करने से परहेज करें। मसालेदार भोजन शरीर में गर्मी पैदा करके ब्लड फ्लो को बढ़ा सकता है। जिससे आपको पीरियड आ सकते हैं।

चावल का पानी:-
चावल का पानी पीने से भी पीरियड्स में थोड़ी देरी की जा सकती है। चावल के पाने को पीने के लिए आप उसमें नींबू का रस मिलाकर दिन में कम से कम 3 बार पी सकती है। 

गर्मी में पसीने के कारण खुजली से हो गए है परेशान, तो अपने ये नुस्खे

फटे गालों से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

बैली फैट से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 6 कारगर उपाय

- Sponsored Advert -

Most Popular

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -