शरीर में बढ़ते जानलेवा कोलोस्ट्रोल को इन उपायों से करे कम
शरीर में बढ़ते जानलेवा कोलोस्ट्रोल को इन उपायों से करे कम
Share:

जैसा कि हम सभी जानते है कि दिल से संबधित बीमारियों का संबध कोलेस्ट्रॉल से होता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए आवश्यक है। लेकिन जब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है तो यह कई बीमारियों को भी जन्म देती है। हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल दोनों पाए जाते हैं। हम अपने खानपान की आदतों में बदलाव करके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। हमें अपने आहार में कुछ ऐसी चीज़ो का सेवन करना चाहिए जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहे।

आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है  कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए किन चीज़ो का सेवन करना चाहिए। वैसे तो आंवले का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। नियमित रूप से आंवला खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अतिरिक्त आंवला कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद सहायक  है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो आपको आंवला खाना चाहिए। इसका सेवन करने के लिए आपको सूखे आंवले के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर सुबह पीना चाहिए। संतरे का जूस पीने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए भी अच्छा होता है। संतरे का जूस पीने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप से कम किया जा सकता है। रोज़ाना आपको तीन कप संतरे का जूस पीना चाहिए। रेड वाइन पीने से शरीर में गर्मी आती है। अक्सर लोग रेड वाइन को सर्दियों के समय में पीते हैं। इसके अतिरिक्त खाने के स्वाद को बढ़ाने में भी वाइन का इस्तेमाल किया जाता है। रेड ग्रेप वाइन को आप सप्ताह में दो बार पी सकते हैं। यह आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद लाभदायक है।

अक्सर हम सभी आटा छानकर चोकर को अलग कर देते हैं। लेकिन असल मायनों में चोकर हमारे शरीर और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। चोकर वाली रोटी का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल कम होता है। डार्क चॉकलेट खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। डार्क चॉकलेट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो रक्त नलिकाओं को मजबूत बनाने का काम करती है। डार्क चॉकलेट के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को  कम किया जा सकता है। 

हल्दी में है डायबिटीज कण्ट्रोल करने का अचूक नुश्खा, जाने

स्टैटिन दवाई के है कई साइड इफेक्ट्स, कहीं आप भी तो इसके शिकार नहीं

ये है मेन्टल डिसऑर्डर के लक्षण, जल्द इलाज में समाधान संभव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -