तेजी से शुगर बढ़ाते हैं हर दिन खाए जाने वाले ये फूड्स
तेजी से शुगर बढ़ाते हैं हर दिन खाए जाने वाले ये फूड्स
Share:

दुनियाभर में कई लोग हैं जिन्हे शुगर है। वहीं जिन्हे नहीं है वह भी अपने सुबह की शुरूआत चाय पीकर करते हैं और रात के खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं। केवल यही नहीं बल्कि लोग दिनभर में कभी भी थकान महसूस होने पर चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। हालाँकि ऐसा होने से दिनभर में काफी मात्रा में चीनी हमारे शरीर में जाती है। वहीं ऐसा होने से रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। जी दरअसल, सुबह से लेकर रात तक आप काफी मात्रा में शुगर खाते हैं, भले ही आप उसे किसी भी रूप में खाएं। हर दिन अगर आप 5 चम्मच शक्कर खाते हैं, तो इससे कोई खास नुकसान नहीं होता है लेकिन इससे अधिक चीनी की मात्रा आपके लिए हानिकारक हो सकती है। हालाँकि हम आज आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो तेजी से शुगर बढ़ाते हैं।

फ्रूट और दही- रेडिमेड फ्रूट दही में शुगर की मात्रा अधिक होती है। जी हाँ और इसके अलावा अगर आप दही में बहुत अधिक चीनी डालकर उसका सेवन करते हैं, तो इससे भी आपकी सेहत खराब हो सकती है।

ब्रेड- व्हाइट ब्रेड में भी चीनी की मात्रा मिली होती है। जी हाँ और व्हाइट की जगह आप ब्राउन ब्रेड का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इससे शरीर को एनर्जी मिलती है औऱ वजन कम करने में ये काफी कारगर है।

हॉट चॉटकलेट- कई लोगों को चॉकलेट और कप केक खाना पसंद है, क्योंकि यह खाने में स्वादिष्ट भी होते हैं, और इससे आपका मूड रिफ्रेश हो जाता है। हालांकि अगर आप हफ्ते में एक या दो बार हॉट चॉकलेट खाते हैं, तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन अगर आप रोज हॉट चॉकलेट का सेवन करते हैं या हफ्ते में 5-6 बार भी खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है।

फास्ट फूड- यह भी शुगर बढ़ाने का काम करता है।

जूस- इन दिनों पैकेज्ड जूस का चलन है। हालाँकि पैकेज्ड जूस पीना सही नहीं है क्योंकि इसमें अधिकतम कैलोरी शुगर की मात्रा होती है, जो कई समस्याओं को आपके शरीर में पैदा कर सकती है।

बड़ी आफत: रफ़्तार पकड़ रहा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में मिले 17 हजार से अधिक नए केस

रोज सुबह खाली पेट खाएं अखरोट, मिलेंगे चौकाने वाले 4 फायदे

हड्डियों की सेहत के लिए वरदान हैं ये तीन चीजें, खाए रोज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -