फूड सेफ्टी टेस्ट में चौंकाने वाला खुलासा, नाश्ते में मल खा रहे लोग
फूड सेफ्टी टेस्ट में चौंकाने वाला खुलासा, नाश्ते में मल खा रहे लोग
Share:

नई दिल्ली : देश के विभिन्न क्षेत्रों में फूड सेफ्टी टेस्ट में चैंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी में कहा गया है कि गोलगप्पे, मोमोज, चाट, समोसा और बर्गर आदि नाश्ते में मल के अंश पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्ट्रीट फूड आईटम्स में कोलाई बैक्टीरिया बड़े पैमाने पर पाए जाते हैं, यही नहीं यह बैक्टीरिया इंफेक्शन पैदा करता है। कोलाई के पाए जाने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार इन्हें हाइजीनिक कंडीशन में तैयार किया गया है। दूसरी ओर सेंट्रल पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार फूड आईटम में कई तरह के कालीफाॅर्म बैक्टीरिया का मोस्ट प्रोबेबल नंबर कम होता है। यही नहीं सैंपल में लिए गए बर्गर, वेज नाॅनवेज मोमोज़ के साथ दूसरे फूड आईटम्स में इनकी संख्या 2400 से अधिक मिली है। परीक्षण के बाद इन में अमानकता पाई गई है।

यही नहीं गर्मियों के साथ बारिश में भी फंगल इंफेक्शन के कारण आहार - विहार की चीजों में बैक्टीरिया पैदा हेने की आशंका जताई जा रही है। स्ट्रीट फूड में आम तौर पर कई तरह की बीमारी पैदा करने की बात कही गई इस दौरान बैक्टीरिया होने के साथ बेमिसाल सेरेस, क्लोसट्रिडियम, परफ्रिगन्स आदि के जीवाणु होते हैं।

उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम में खाद्यपदार्थ बेहद अमानक स्तर का भी बाजार में सप्लाय किया जाता है। इस दौरान मावे की किस्म, क्वालिटी आदि पर भी विपरीत असर पड़ता है। ऐसे में इन खाद्य सामग्रियों की जांच करना बेहद जरूरी होता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -