अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें अस्थमा के मरीज, मिलेगा भारी फायदा
अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें अस्थमा के मरीज, मिलेगा भारी फायदा
Share:

अस्थमा मतलब दमा के मरीज को डाइट और जीवनशैली का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। जरा सी लापरवाही से मरीज की जान मुश्किल में आ जाती है। आजकल बहुत कम उम्र में बच्चे भी अस्थमा से प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ता प्रदूषण एवं कमजोर इम्यूनिटी इसके कारण बन रहे हैं। हालांकि अपने स्वास्थ्य के हिसाब से भोजन लिया जाए तो इसे बहुत हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। दमा के मरीजों को खानपान में कुछ ऐसी चीजों को सम्मिलित करना चाहिए, जो फायदा करती हैं वहीं कुछ चीजों को लेकर सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। इससे अस्थमा के मरीज की कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। 

अस्थमा के मरीज के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थ:-
1- दालें- दाल खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इससे शरीर को भरपूर प्रोटीन प्राप्त होता है। अस्थमा के मरीज मूंग दाल, सोयाबीन, काला चना एवं अन्य दालें खा सकते हैं। दाल खाने से फेफड़े मजबूत बनते हैं। दमा के मरीज को रोज 1 कटोरी दाल अवश्य खानी चाहिए। 
2- हरी सब्जियां- अस्थमा होने पर हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें। हरी सब्जियां खाने से फेफड़ों में कफ जमा नहीं होता तथा शरीर को सभी विटामिन मिल पाते हैं। इससे अस्थमा अटैक आने का खतरा कम होता है। हरी सब्जियां आंत एवं फेफड़ों के लिए भी अच्छी होती हैं। 
3- विटामिन-सी- अस्थमा के मरीज को खाने में विटामिन सी से भरपूर चीजें सम्मिलित करनी चाहिए। इससे भरपूर एंटी ऑक्सिडेंट मिलते है, जो फेफड़ों को सुरक्षित बनाते हैं। विटामिन सी खाने से अस्थमा अटैक का खतरा कम होता है। 
4- शहद दालचीनी- दमा के मरीज को शहद एवं दालचीनी का सेवन करना चाहिए। इससे लाभ प्राप्त होता है। रोज रात में सोते वक्त 2-3 चुटकी दालचीनी में शहद मिलाकर खाने से फेफड़ों में आराम प्राप्त होता है। 
5- तुलसी- अस्थमा के मरीज को तुलसी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को एंटी ऑक्सीडेंट मिलते हैं। प्रतिदिन चाय में तुलसी के पत्ते डालकर पीने से दमा के मरीज को फायदा पहुंचता है। तुलसी खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे सीजनल बीमारियों का खतरा कम होता है। 

अस्थमा के मरीज इन चीजों का सेवन न करें:-
अस्थमा के मरीज को खाने में गेहूं, अंडा, सोया, पपीता, केला, चीनी, चावल एवं दही नहीं खाना चाहिए। दमा के रोगियों को अधिक फ्राई चीजें भी नहीं खानी चाहिए। इन लोगों को ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। 

गर्मियों में बेहद फायदेमंद है 'चिल्ड पुदीना वॉटर', जानिए इसे बनाने की विधि

मात्र 1 रूपये में साफ़ हो जाएगा छत में लगा सीलिंग फैन, बस आजमाएं ये ट्रिक

हार्ट अटैक के खतरे से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में शामिल करे ये 3 सुपरफूड्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -