प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए महिलाओं को खाना चाहिए ये 5 चीजें
प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए महिलाओं को खाना चाहिए ये 5 चीजें
Share:

आज के समय में बदलते लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी में शामिल है फर्टिलिटी प्रॉब्लम। जी दरअसल जंक फूड्स, कोल्ड ड्रिंक्स और प्रदूषण के कारण महिलाओं की फर्टिलिटी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। जी हाँ और लड़कियों में अनियमित पीरियड्स और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं, जो फीमेल इनफर्टिलिटी का एक सबसे बड़ा कारण है। हालाँकि इनफर्टिलिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं। केवल यही नहीं बल्कि बच्चे की प्लानिंग से 7 से 8 महीने पहले ही प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए डाइट प्लान बनाती हैं और कई तरह की एक्सरसाइज भी करती हैं। अब हम आपको बताते हैं ऐसे 5 फूड्स जिनके सेवन से फर्टिलिटी बढ़ती है।

जानिए क्या है इस बार 'विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस' थीम

क्विनोआ- यह एक ऐसा अनाज है जो ग्लूटेन फ्री होता है। इसी के साथ ही इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के हार्मोन्स को बैलेंस करने का काम करते हैं। क्विनोआ का सेवन करने से महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

सनफ्लावर सीड्स- सूरजमुखी के बीज या सनफ्लावर सीड्स को फर्टिलिटी बूस्टर फूड मानते हैं और सनफ्लावर सीड्स का सेवन करने से महिलाओं की प्रजनन क्षमता में सुधार आता है। जी दरअसल पब मेड द्वारा की गई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि सनफ्लावर सीड्स में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

दालचीनी- दालचीनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने का भी काम करते हैं। जी दरअसल ऐसा कहा जाता है कि नियमित तौर पर दालचीनी का सेवन करने से पीरियड्स सर्किल को रेगुलर किया जा सकता है।

अगर खूब खाना पसंद करते हैं फ्रोजन मटर तो आज ही पढ़े इसके गंभीर नुकसान

बीन्स और दाल - एक स्टडी के मुताबिक बीन्स और दालों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जी हाँ और नियमित तौर पर बीन्स और दालों का सेवन करने से महिलाओं में ओव्युलेशन को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

अंडे - अंडे प्रोटीन का अच्छा सोर्स मानें जाते हैं। ऐसे में रोज अंडे खाने से महिलाओं की फर्टिलिटी बूस्ट होती है। जी दरअसल कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि रोजाना अंडे खाने वाली महिलाओं की प्रजनन क्षमता अन्य के मुकाबले ज्यादा होती है।

पुरुष भी हो सकते हैं स्तन कैंसर का शिकार, दिखते हैं ये लक्षण

स्किन और बालों के लिए वरदान है नीम का तेल

रोज करना चाहिए फिटकरी के पानी का कुल्ला, होंगे चौकाने वाले फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -