एनिमिक है तो इन चीजों को डाइट में शामिल कीजिये
एनिमिक है तो इन चीजों को डाइट में शामिल कीजिये
Share:

आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। शरीर में खून की कमी से स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभावा पड़ता है। इससे एनीमिया हो जाता है जिसमें शरीर पीले रंग का और बेजान सा दिखने लगता है। महिलाएं इसका ज्यादा शिकार होती हैं. थकान, शरीर में ताकत न रहना, चक्कार आना जैसे लक्षण ऎनेमिक होने के पूर्व संकेत होते हैं. अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके आप हीमोग्लोबिन की मात्रा आसान इसे बड़ा सकते हैं.

रोजाना चुकंदर का सेवन बहुत जल्द खून की कमी को पूरा कर सकता है। यदि चुकंदर के जूस को अनार के जूस के साथ मिलाकर पीया जाए तो यह तरीका मात्र एक हफ्ते में पर्याप्त हीमोग्लोबिन बना सकता है। टमाटर में आयरन की मात्रा अधिक रहती है। इसलिए आप टमाटर का सेवन करना न भूलें। टमाटर के सेवन से कभी भी खून की कमी नहीं रहती है। केले से मिलने वाला प्रोटीन, आयरन, और खनिज आपके शरीर में खून को बढ़ाते हैं। इसलिए दूध के साथ हर सुबह केले का सेवन करना चाहिए।

सोयाबीन आयरन और विटामिन से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर को लो फैट के साथ ही भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है। इसीलिए यह एनीमिया के पेशेन्ट्स के लिए बहुत लाभदायक होता है। शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए आंवला बहुत कारगर है। विटामिन सी होने की वजह से यह सेहत को अच्छा रखता है। आंवले का मुरब्बा, जूस, सलाद और कच्चे फल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

अजवाइन दिलाती है पेट की समस्याओ से छुटकारा

फिट रहने के कुछ ख़ास नुस्खे

दिल को स्वस्थ रखती है काली चाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -