बारिश के मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, वरना खतरे में पड़ जाएंगी आपकी जान
बारिश के मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, वरना खतरे में पड़ जाएंगी आपकी जान
Share:

बारिश के मौसम (Rainy season) का इंतजार तो काफी होता है मगर जब ये आता है तो ढेर सारी समस्याएं भी साथ में ले लाता है। वही यदि आप बारिश के मौसम का लुत्फ़ (Enjoy) लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त रखना होगा। ऐसा बहुत हद तक संभव होना अपनी डाइट पर ध्यान देने से। कुछ चीजों के सेवन से इस मौसम में होने वाले डायरिया, वायरल, सर्दी-जुकाम तथा फ्लू जैसे बड़े रोगों का खतरा बढ़ जाता है। तो आइये जानते हैं कि बारिश के मौसम में स्वयं को सेहतमंद रखने के लिए किन चीजों से दूरी बनाकर रखने की आवश्यकता है।

स्ट्रीट फूड:-
बारिश के मौसम में सबसे पहले आवश्यकता है स्ट्रीट फ़ूड से दूरी बनाने की। दरअसल अधिकतर स्ट्रीट फ़ूड खुले में ही तैयार किया जाता है तथा रखा जाता है। इसके हाइजीन का भी ध्यान बिल्कुल नहीं रखा जाता है। इस मौसम में कटे हुए फल एवं खुला रखा खाना खाने से कई प्रकार के रोग होने का खतरा रहता है।

ऑयली फूड;-
बारिश के मौसम को इन्जॉय करने के लिए लोग पकौड़े, समोसे, पापड़ एवं भजिये जैसी चीजों को अकसर ही अपनी डाइट में सम्मिलित करते हैं। जबकि इस मौसम में ऑयली फ़ूड से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा क्योंकि इससे डायरिया एवं डाइजेशन ख़राब होने जैसी समस्या सामने आ सकती है।

पत्तेदार सब्जियां:-
बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन का खतरा बहुत हद तक बढ़ जाता है। इस मौसम में पत्तेदार सब्जियों में कीड़े-मकोड़े तेजी से उत्पन्न होने लगते हैं। जिसके कारण आपको डायरिया, डिहाइड्रेशन और पेट में समस्या जैसी कई प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए बारिश के मौसम में सॉरेल, नारी, पालक, मेथी, सलाद पत्ते जैसा किसी भी प्रकार का हरा साग एवं मशरूम, ब्रोकली, पत्ता गोभी और गोभी जैसी सब्ज़ियों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

कच्चा सलाद:-
सलाद का सेवन भी बारिश के मौसम में करने से बचना चाहिए। इसके कारण है कि सलाद में कच्ची सब्ज़ियों का उपयोग किया जाता है। जिनको कितना भी साफ़ करने के बावजूद इन पर बैक्टीरिया होने की संभावना बनी रहती है। जिसके कारण आपको पेट सम्बन्धी कई प्रकार की समस्या होने का खतरा बना रहता है।

सी फूड;-
मछली एवं अन्य सी फ़ूड का सेवन भी आपको वर्षा के चलते करने से बचना चाहिए। बारिश का मौसम अधिकतर समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का वक़्त होता है। साथ ही इस के चलते पानी भी काफी दूषित हो जाता है जिसके कारण सी फ़ूड के माध्यम से आपको कई बीमारियां लगने का खतरा होगा।

ऑस्ट्रेलिया स्वास्थ विभाग ने मंकीपॉक्स के स्थानीय संचरण के खिलाफ चेतावनी दी

अब रक्तदान के लिए जल्द ही इस्तेमाल होगा कोविन ऐप

KISS एक फायदे अनेक...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -