पिम्पल्स के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय
पिम्पल्स के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय
Share:

चेहरे पर पिम्पल्स होना आम बात है किन्तु पिम्पल्स ठीक होने के बाद इसके छूटे हुए निशान के स्ट्रेस का एक अलग ही लेवल होता है। पिम्पल्स 3-4 दिन में ठीक हो जाते हैं मगर इसके निशान ठीक होकर स्किन क्लियर होने में कई दिन और कभी-कभी तो महीने भी लग जाते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है जिनका उपयोग करने से आपको राहत मिलेगी...  

चेहरे पर पिंपल के निशान को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय:-
* नींबू का रस:-
नींबू का रस पिंपल के निशान पर लगाएं। इसमें विटामिन सी मौजूद होता है जो त्वचा को उजला और निखारदार बनाने में मदद कर सकता है।

* टमाटर का पेस्ट:-
टमाटर को पीसकर पिंपल के निशान पर लगाएं और 15-20 मिनट रखें। इससे त्वचा के रंग को सुधारने में मदद मिल सकती है।

* हल्दी और दही:-
एक चम्मच हल्दी में दो चम्मच दही मिलाएं और इस मिश्रण को पिंपल के निशान पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को स्वच्छ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

* आलोवेरा जेल:-
आलोवेरा के फ्रेश जेल को पिंपल के निशान पर लगाएं तथा उसे 15-20 मिनट तक सूखने दें। इससे निशान कम हो सकते हैं तथा त्वचा को स्वस्थ बनाने में सहायता प्राप्त हो सकती है।

* बादाम का तेल:-
आधा चम्मच बादाम का तेल लें तथा उसे हल्के हाथ से निशान पर मसाज करें। इसे रात में सोने से पहले करें और सुबह धो लें। बादाम का तेल त्वचा को मुलायम और निखारदार बनाने में मदद कर सकता है।

इन 7 फूड आइटम्स से आज ही बनाएं दुरी, दिल की बीमारियों से मिलेगी राहत

एक बार जरूर बनाएं राजस्थानी स्टाइल में चटपटी दही की चटनी, आसान है रेसिपी

हाइपरटेंशन के मरीज इन चीजों का करें सेवन, मिलेगी राहत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -