कोहरे का सितम, यातायात प्रभावित
कोहरे का सितम, यातायात प्रभावित
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली सहित उत्तर भारत में न केवल कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं कोहरे का भी सितम होने के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।  ठंड व कोहरे की वजह से सामान्य जन जीवन तो प्रभावित है ही वहीं ट्रेनों समेत, बस तथा विमान सेवाएं भी बाधित हो गई है।

बीते कुछ दिनों से तेज ठंड के साथ ही कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण सुबह 9 बजे तक सूर्य देवता न तो दर्शन दे रहे है और न ही ट्रेन या विमान सेवाओं को समय पर संचालित किया जा रहा है। बताया गया है कि कोहरे के कारण दिल्ली आने जाने वाली 60 से अधिक ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है।

इधर मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सुबह 5 बजे दृश्यता 300 मीटर रिकार्ड की गई है जो करीब तीन घंटे बाद ही बढ़कर 400 मीटर हो गई। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस आंका गया है।

घने कोहरे से भीषण हादसे का शिकार हुई बस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -