प्रदूषण से बढ़ी चीन में मुश्किल, नज़र आ रहा धुंध का असर
प्रदूषण से बढ़ी चीन में मुश्किल, नज़र आ रहा धुंध का असर
Share:

बीजिंग : चीन में इन दिनों लोगों को धुंध का सामना करना पड़ रहा है। जी हां, हालात ये रहते हैं कि सुबह के समय वातावरण में धुंध छाई रहती है। इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। धुंध के कारण वातावरण में दृश्यता का स्तर करीब 1 किलोमीटर से कम हो गया। हालात ये रहे कि देश में दूसरी बार रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।  राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा यह कहा गया कि राजधानी बीजिंग और मध्य चीन का शियान क्षेत्र और पूर्वोत्तर शेनयांग और हरबिन क्षेत्र घनी धुंध में ढंक जाऐंगे। केंद्र के अनुसार बीजिंग और हुबेई प्रांत के आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर 500 हो सकता है, यह 300 गुना अधिक है। 

सरकार द्वारा लोगों को अधिकांश समय घरों के अंदर रहने के लिए भी कहा गया है। राजधानी में प्रदूषण का खतरनाक स्तर बीते सप्ताह अधिक रहा। जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल प्रदूषण बढ़ने से यहां की हवा में जहर घुल रहा है। सरकार की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके कारण लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा है।

राजधानी में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को लेकर बीते सप्ताह पहला रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि चीन के शहर में प्रदूषण के वे शिकार हैं। इसे देखते हुए शंघाई के विद्यालय में आउटडोर गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। इसके पूर्व इस सप्ताह निर्माण कार्यों और फैक्ट्रियों में काम प्रतिबंधित कर दिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -