फ्लाइंग डोसा बनाकर सीधे ग्राहकों की प्लेट में फेंकता है यह व्यक्ति, वायरल हो रहा वीडियो
फ्लाइंग डोसा बनाकर सीधे ग्राहकों की प्लेट में फेंकता है यह व्यक्ति, वायरल हो रहा वीडियो
Share:

मुंबई का एक डोसा बनाने वाला इस समय चर्चाओं में आ गया है। जी दरअसल यह डोसा बनाने वाला इस समय मुंबई में लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। अब हम आपको बताते हैं इसकी वजह। जी दरअसल यह व्यक्ति ग्राहकों के लिए पहले डोसा बनाता है उसके बाद डोसे को हवा में उछाल देता है। इस दौरान जो देखने वाली बात है वह यह है कि डोसा इधर उधर कहीं और नहीं बल्कि सीधे प्लेट में जाकर गिरता है। अब इस समय लोगों को उसका डोसा परोसने का ये तरीका बड़ा ही पसंद आ रहा है। यह डोसे वाला आपको मिलेगा मुंबई के कालबा देवी इलाके के मंगल मार्केट में।

यहाँ श्री बालाजी डोसा फैक्ट्री नामक दुकान है जिसमे डोसा बनाने वाला व्यक्ति है। व्यक्ति का नाम शिवा हैं जो करीब डेढ़ साल पहले एक दिन ऐसे ही डोसा बनाकर हवा में उछाल रहा था। उस दौरान इस व्यक्ति के साथ काम करने वाले एक सहायक कर्मचारी ने डोसे को प्लेट में कैच कर लिया। उसी के बाद से शिवा ने धीरे-धीरे ऐसे ही हवा में डोसा उछालकर देने की शुरूआत कर दी। आज तक वह ऐसा कर रहा है। आज शिवा के डोसा परोसने को फ्लाइंग डोसा परोसना कहा जाता है।

शिवा के साथ काम करने वाले सहायक बताते हैं कि, 'इस फ्लाइंग डोसा को थाली में कैच करने के लिये हरदम तैयार रहने की जरूर होती है, बेहद सतर्क रहना पड़ता है, नजर उड़ते डोसे पर होती है अगर थोड़ा सा भी चूके तो डोसा प्लेट के बाहर जमीन पर गिर सकता है।' वैसे श्री बालाजी डोसा फैक्ट्री नामक दुकान के मालिक दिनेश है। जिनका कहना है 'उनकी दुकान को यहां पर शुरू हुए तो कई साल हो गये हैं लेकिन जबसे उनका शिवा नामक कार्यकर्ता आया है और उसने फ्लाइंग डोसा की शुरूआत की है और इसकी चर्चा लोगों में बढ़ी है करीब 25 फीसदी उनके ग्राहक बढ़ गए हैं।'

पेट्रोल के दाम 100 के पार जाने पर इस BJP नेता ने दी PM मोदी को बधाई

व्हिटली अवार्ड्स 2021 के लिए इन दो संरक्षणवादियों का किया गया चयन

नीतियों की समीक्षा के बीच इटली में कम हो रहे कोरोना के केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -