असम के 21 जिलों में  बढ़ से प्रभावित हुई 3.5 लाख से ज्यादा लोग
असम के 21 जिलों में बढ़ से प्रभावित हुई 3.5 लाख से ज्यादा लोग
Share:

असम: ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी धाराएं खतरे से ऊपर बहने के साथ असम में बाढ़ की स्थिति बढ़ रही है। बाढ़ सूचना एवं सूचना प्रबंधन प्रणाली के अनुसार राज्य में भारी वर्षा के बाद आई बाढ़ से राज्य के 21 जिलों के 950 गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 44 राहत केंद्र खोले गए हैं जिनमें 16 राहत शिविर और 28 राहत वितरण केंद्र शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन राहत शिविरों में कुल 1,619 लोगों ने शरण ली है।

इस बीच केंद्रीय जल आयोग ने चेतावनी दी है कि ब्रह्मपुत्र नदी में जलस्तर 20 से 35 सेंटीमीटर बढ़ने की आशंका है। असम राज्य पिछले कई हफ्तों से बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है। कामरूप जिले के पानीखैती गांव में भारी बाढ़ ने लोगों को भयानक परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर कर दिया, जबकि उनके घर और फसलें जलमग्न हो गईं।

मंडियों में लूट.. 34 किलो सेब खरीद रहे आढ़ती, 20 किलो के ही पैसे चुका रहे

अफगान की स्थिति ने नए सुरक्षा प्रश्न खड़े किए: रक्षा मंत्री

यहाँ 100 करोड़ के आभूषणों से होता है राधा-कृष्ण का श्रृंगार, सिंधिया राजवंश ने करवाया था मंदिर का निर्माण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -