बाढ़ में फंसे लोग चूहे खाने को है मजबूर,चूहों की कीमत 40-50 रुपए
बाढ़ में फंसे लोग चूहे खाने को है मजबूर,चूहों की कीमत 40-50 रुपए
Share:

पटना : कहते है मरता क्या नहीं करता। बिहार में लोग इस कदर बेहाल है कि भूख मिटाने के लिए चूहे खाने को मजबूर है। दरअसल उनकी ये हालत बाढ़ के कारण हुई है। ये चूहे भी फ्री में नहीं बल्कि 40-50 रुपए किलो बिक रहे है, खासकर बाढ़ प्रभावित इलाके खासकर कोसी और सीमांचल में हालात बदतर है।

कोसी नदी में बाढ़ के पानी से घिर चुके लोगों के लिए खाने की व्यवस्था करना बेहद मुश्किल भरा काम बन गया है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि हम कोसी नदी के पानी से घिर चुके हैं। बाजार की ओर जाने वाले सभी रास्तें बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। हमारे पास अनाज का एक दाना भी नहीं बचा है ऐसे में हमें चूहों को ही पकाना पड़ रहा है।

खेतों में पानी भर जाने के कारण चूहे भी गांव की ऊंची जमीन पर पनाह ले चुके है। बाढ़ में घिरे कुछ लोग जाकर चूहों को पकड़ते है और उसे 40-50 रुपए प्रति किलो बेचते है। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि वो दिन भर में 10-12 किलो चूहे पकड़ता है और बेचती है, जो नहीं बिकते है, उसे खुद पका कर खा लेते है।

बाढ़ की चपेट में आई महिला को बचाने के लिए करते रहे मशक्कत लेकिन......

गाय माता को बचाने में युवक ने दी अपनी जान !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -