ब्रह्मपुत्र ने कहर बरपाया, असम में बाढ़ से अब तक 36 मौतें
ब्रह्मपुत्र ने कहर बरपाया, असम में बाढ़ से अब तक 36 मौतें
Share:

गुवाहाटी : एक बार फिर देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल असम में ब्रह्मपुत्र नदी एक बार फिर त्रासदी लेकर आई है। असम में इसका पानी नदी के तटबंध तोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में घुस गया है। यही नहीं बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। दूसरी ओर राज्य में आई इस विपदा को लेकर असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। हालात ये रहे कि मायोंग में एक व्यक्ति पानी के बहाव में बह गया और अब इसे तलाशा जा रहा है। 

दूसरी ओर डिब्रूगढ़ और ग्वालपारा क्षेत्र में दो लोगों के मरने की जानकारी मिली है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य चल रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार 21 जिलों में 2080 गांवों के लगभग 16 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। दूसरी ओर 172000 हेक्टेयर फसल भूमि बाढ़ से प्रभावित होने की जानकारी मिली है। हालात ये रहे कि खेतों में पानी भर गया और फसलें प्रभावित हुई हैं।

दूसरी ओर लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है। लोगों को भवनों से नाव और हेलिकाॅप्टर्स के सहारे निकालकर सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है। कुछ लोगों को शिविरों में रखा गया है तो घरों में मौजूद लोगों के लिए छतों पर खाने के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -