बंगाल में बाढ़ः बाढ़ से बंगाल के कुछ जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त, ममता ने ठहराया इसे जिम्मेदार
बंगाल में बाढ़ः बाढ़ से बंगाल के कुछ जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त, ममता ने ठहराया इसे जिम्मेदार
Share:

कोलकाताः देश के पूर्वी भाग में इन दिनों भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में मालदा,मुर्शिदाबाद तथा हावड़ा जिले बाढ़ से बूरी तरह प्रभावित हुए हैं। मालदा में ही दो लाख से ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। हजारों बीघा खेती की जमीन बाढ़ की चपेट में आ गई है। राज्य के मंत्री जावेद खान बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इसके अलावा मुर्शिदाबाद में दामोदर नदी का बांध टूट जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

दूसरी ओर हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर में बाढ़ से स्थिति और गंभीर होती जा रही है। बीते एक सप्ताह से लगातार बारिश, बांध के टूटने व फरक्का बैराज से 109 गेट खोलने से मालदा जिला पूरी तरह बाढ़ के चपेट में आ गया है। गंगा, फुलाहार, कालिंदी, महानंदा आदि नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि फरक्का बैरेज में सही समय पर ड्रेजिंग होने से बिहार में बाढ़ नहीं आती। उसे रोका जा सकता था।

ममता ने बंगाल के कुछ जिलों में बाढ़ के हालात को लेकर भी दामोदर वैली कापरेरेशन (डीवीसी) पर बिना बताए बांध से पानी छोड़ने का आरोप लगाया। ममता ने कहा, मैंने और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले इस मुद्दे को उठाया था। हम राजनीतिक विरोधी हो सकते हैं लेकिन फरक्का के मसले पर एकमत हैं। उन्होंने केंद्र पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया।

अब इस शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर होगी 5 साल की जेल या लगेगा 1 लाख का जुर्माना

बिहार में टूटा पुनपुन नदी का बांध और फिर छाया भयंकर बारिश का खतरा

गाँधी जयंती के मौके पर ठप्प हुआ ट्विटर, अब कम्पनी ने किया ऐसा ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -