बाढ़ के चलते काजीरंगा नेशनल पार्क में 140 प्राणियों की मौत
बाढ़ के चलते काजीरंगा नेशनल पार्क में 140 प्राणियों की मौत
Share:

काजीरंगा। असम में बाढ़ से स्थिति खराब हो गई है। हालात ये हैं कि कई लोग डूब प्रभावित क्षेत्रों से निकलने के लिए तरह तरह के जतन करते रही। बड़े पैमाने पर लोग राहत शिविरों में रहने के लिए मजबूर हैं। तो दूसरी ओर 481 वर्ग किलोमीटर के एरियर में विस्तारित काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ से खराब स्थिति है। नेशनल पार्क का कारीब 80 प्रतिशत क्षेत्र डूब की जद में आ गया है।

यहाॅं मौजूद लगभग 140 वन्यजीवों की बाढ़ से मौत हो गई है। मरने वाले जानवरों में 7 गैंडे भी शामिल हैं। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि नेशनल पार्क में रखे गए 122 हिरण, 2 हाथी, 3 जंगली सूअर आदि जानवरों की बाढ़ के चलते मौत हो गई। केएनपी संभागीय वन अधिकारी रोहिणी बल्लव सैकिया ने कहा कि बाढ़ से स्थिति खराब हो गई है।

नेशनल पार्क में डिफ्लू नदी का पानी घुस गया था। यह ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है। गौरतलब है कि असम में एक ही माह में दूसरी बार बाढ़ आई है। बाढ़ से करीब 133 मौत हो गई है जबकि 32 लाख से भी अधिक लोग प्रभावित हैं। प्रभावितों को सहायता दी जा रही है। मगर अभी भी राज्य के कई क्षेत्र डूब से प्रभावित हैं। बड़े पैमाने पर फसल प्रभावित हुई है।

बिहार में बाढ़ का विकराल रूप , 72 लोगों की मौत, 14 जिले हुए प्रभावित

असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल दिल्ली में, पीएम मोदी से करेंगे भेंट

बाढ़ से धंस गया पुल, बच्चों के साथ नदी में बह गई महिला, देखें वीडियो

बिहार में बाढ़ से 13 जिलों के 70 लाख लोग प्रभावित, अब तक हुई लगभग 56 मौतें

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -