बाढ़ और भूस्खलन ने जापान में मचाई तबाही, कई लोगों की मौत, सैकड़ों विस्थापित
बाढ़ और भूस्खलन ने जापान में मचाई तबाही, कई लोगों की मौत, सैकड़ों विस्थापित
Share:

टोक्यो: जापान में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन से 7 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह तक जापानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने 7 लोगों के मारे जाने पुष्टि की है। इसके साथ ही 14 और मौतों की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी शेष है। बचाव कर्मियों को कुमा नदी में आयी जबरदस्त बाढ़ के बीच शनिवार को जापान के कुमामोतो प्रांत के कुमा में एक नर्सिंग होम में 14 ऐसे लोग मिले हैं,  जिनमें जीवन के कोई लक्षण नहीं थे।

इसके साथ ही एक व्यक्ति को भूस्खलन के मलबे से निकाला गया है। जापान के कुमामोतो और कागोशिमा प्रांत में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के दो लाख से ज्यादा स्थानीय निवासियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के आदेश जारी किये गये हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने शनिवार को कुमामोतो और कागोशिमा के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने को लेकर सतर्क किया था। 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को बाढ़ में 10 लोग लापता हुए हैं और भूस्खलन वाली जगह से दो लोग गंभीर हालत में पाये गये हैं। जापानी पीएम शिंजो आबे ने राहत कार्यों में लगे स्थानीय बचावकर्मियों की सहायता के लिए सेना के 10 हजार जवान भेजे हैं।

कोरोना के चलते आयकर विभाग ने दी राहत, अब 30 नवंबर तक भरें ITR

भारत के बाजार में आ सकता है देसी TikTok, इंफोसिस के चेयरमैन ने दिए संकेत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, आधे घंटे तक कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -