मक्खियों की वजह से इन 10 गांवों में नहीं हो पा रही शादी, चौका देगा पूरा मामला
मक्खियों की वजह से इन 10 गांवों में नहीं हो पा रही शादी, चौका देगा पूरा मामला
Share:

दुनियाभर से कई चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। अब जो मामला सामने आया है उसे जानने के बाद तो आपके होश ही उड़ जाएंगे। इस मामले के बारे में इस समय सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं। यह मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई का है जहाँ के 10 गांव में मक्खियों की वजह से एक भी शादी नहीं हो पा रही है। सुनकर आप कहेंगे हम ये क्या बोल रहे हैं? हालाँकि हम जो बोल रहे हैं यह सच है। यहाँ कोई भी अपनी लड़की इन गांवों में ब्याहने को तैयार नहीं है। जी दरअसल यहाँ मक्खियों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि यहां की बहुएं भी अब ससुराल छोड़कर मायके चली जा रही हैं।

रास्ते में चलते-चलते आई छींक और मर गया युवक, वीडियो वायरल

यहाँ की पत्नियों का साफ कहना है कि पति या तो गांव छोड़े या वह घर छोड़ रही हैं। आपको बता दें कि मक्खियों की वजह से इन गांवों में अब कोई नई शादियां नहीं हो रही हैं। सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव वाले अपनी समस्या बताते हुए कहते हैं कि गांव में इस साल एक भी शादी नहीं हुई। लड़कों के लिए रिश्ते तो कई आएं, लेकिन सब गांव की स्थिति देखकर वापस लौट गए। मक्खियों की वजह से स्थिति इतनी भयावह है कि कोई भी बाप अपनी बेटी को यहां ब्याहने को तैयार नहीं है। लड़कों के साथ साथ लड़कियों की शादी में भी समस्या आ रही है। लोग इस गांव में अब बारात लाने से भी डर रहे हैं। यहाँ मक्खियों का आतंक अब गांव की महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों से भी नहीं झेला जा रहा है। जी हाँ और यहाँ के लोग अब इसे एक बड़ी समस्या बता रहे हैं।

डरावना और खतरनाक होने वाला है साल 2023!, फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस की चौकाने वाली भविष्यवाणी

इन गांवों में रहने वाले लोग अब मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए गांव के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। केवल यही नहीं बल्कि सबसे बड़ी बात कि इस धरने में गांव की महिलाएं भी शामिल हैं, जो सुबह अपना चूल्हा-चौका करके दोपहर तक धरना स्थल पर बैठ जाती हैं। अगर हम इस परेशानी के बारे में बात करें तो साल 2014 से पहले यहां सब कुछ ठीक था। हालाँकि साल 2014 में यहां एक कमर्शियल लेयर्स फॉर्म, यानि पोल्ट्री फॉर्म खुला।

पोल्ट्री फार्म खुलने के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चल रहा था, उसके बाद धीरे-धीरे मक्खियों की आबादी बढ़ने लगी और आज इन गावों में मक्खियों की आबादी पहले के मुकाबले सैकड़ों गुना बढ़ गई है। जी हाँ और इस पोल्ट्री फार्म के सबसे नजदीक है बढ़ईनपुरवा गांव, यही वजह है कि मक्खियों से सबसे ज्यादा परेशान भी यही गांव है। मक्खियों का आतंक बढ़ईयनपुरवा गांव के अलावा, कुइयां, पट्टी, डही, सलेमपुर, फत्तेपुर, झालपुरवा, नयागांव, देवरिया और एकघरा में फैला है। गांव वालों की तरह मक्खियों से निपटने में यहां का प्रशासन भी लाचार नजर आ रहा है।

बेटा हो तो ऐसा!, पिता की मृत्यु के बाद किया अनोखा काम

खेल-खेल में डॉक्टर ने लगाया बच्चे को इंजेक्शन, वीडियो हो रहा वायरल

बिना माचिस के पंडित जी ने लगा दी हवन कुंड में आग, वीडियो देखने वालों के खुले रह गए मुंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -