फैशन 2015 : फैशन की दुनिया में छाया कलर ऑफ़ द ईयर
फैशन 2015 : फैशन की दुनिया में छाया कलर ऑफ़ द ईयर
Share:

फैशन की बात करें तो यह अपनेआप में नायाब है और ना ही इसकी कोई परिभाषा है. स्टाइलिश लुक के लिए फैशन बहुत जरुरी है. हर मौसम के साथ-साथ फैशन में भी काफी बदलाव आते है. साल 2015 की फैशन की बात करें तो आज हम आपको कलर ऑफ द ईयर की ड्रेसेस और एक्सेसरीज के बारे में बतायेगे और इसके साथ टॉप 2015 के फैशन के बारे में भी बताएंगे. 2015 में ऐसे बहुत से न्यू फैशन ट्रेंड आएं जो लोगो को बहुत पसंद आएं जैसे की डॉग डेक्सहंड प्रिंट, लेग चेन और बुल्गारी की घड़ियां. पार्टी की बात करें तो हर किसी की यही कोशिश रहती है कि कलर ऑफ द ईयर की ही ड्रेस को पार्टी में पहनकर जाएं. 

2015 में फैशन की दुनिया में ऐसे बहुत से स्टाइलिश ऑउटफिट के साथ कुछ अजीब फैशन स्टाइल्स भी देखने को मिले आइए हम आपको इस आर्टिकल में 2015 के लेटेस्ट फैशन के बारे में बताएंगे और यह भी बताएंगे की 2015 में रैंप पर किस ड्रेसेस ने अपना जादू बिखेरा. 

पॉपुलर ब्रांड जश्‍न ने 2015 में शानदार कलेक्शन लांच किया - पारम्परिक कपड़ों के लिए मशहूर, भारत के पॉपुलर ब्रांड जश्‍न ने 2015 में शानदार कलेक्शन लांच किया हैं. 2015 में हुए इवेंट में जश्‍न ने दुल्हन से लेकर शादी में जाने वाले मेहमानों के लिए आकर्षक ड्रेसों को पेश किया. 

अमेज़न इंडिया फैशन वीक - प्रतिमा पांडे ने अमेज़न इंडिया फैशन वीक में महिलाओं के लिए एक बड़ा ही शानदार और खूबसूरत कलेक्‍शन रैंप पर पेश किया. उन्होने कलेक्‍शन मे महिलाओं की खास जरुरत को ध्यान में रख कर यह कलेक्‍शन पेश किया हैं और यह कलेक्‍शन धरती, वायु और जल से प्ररित थे. उन्होने कलेक्‍शन में न्‍यूट्रल रंग और इंडियन स्‍किन टोन टच दिया. अमेज़न इंडिया फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले में बनारसी परिधान के कलेक्शन पेश किए. 

आशिमा और लीना ने फैशन वीक 2015 में बिखेरा जादू - आशिमा और लीना ने इंडिया ब्राइडल फैशन वीक 2015 मे अपना खास कलेक्‍शन पेश किया. इस खास कलेक्शन को उन्होने दक्षिण नाम दिया, क्योंकि यह कलेक्शन पूरी तरह साउथ इंडियन ट्रेडीशन पर है. इस कलेक्शन मे उन्होने कल्‍चर और डांस का टचअप दिया साथ ही परफेक्‍ट ब्राइडल लुक भी दिया है. 

लेग चेन- अभी तक आपने नेक मे नेकलेस देखा है लेकिन 2015 में पैरो का नेकलेस यानी लेग चेन काफी फेमस रहा है. लेग चेन एक एक्सेसरीज है जिसे थाई मे पहना जाता है. 

डॉग डेक्सहंड प्रिंट- डॉग डेक्सहंड प्रिंट 2015 में बहुत प्रचलित थे. डेक्सहंड छोटे पैर वाला डॉग है जिसका प्रिंट कपड़ो मे किया गया है जो काफी लोकप्रिय रहा. इन प्रिंट ने गर्ल्स को स्टाइलिश और कैज्वल लुक दिया.

बुल्गारी की सुंदर और अनोखी घड़ियां- बुल्गारी ट्रेडमार्क एक अंतर्राष्ट्रीय फैशन ब्रांड है यह एक क्लासिक ट्रेड है. बुल्गारी महिलाओं और पुरुषों के लिए कुछ क्रिएटिव और नया करने में ही लगी रहती है इसलिए बुल्गारी ने 2015 में सेर्पेंटी वॉचिस लांच किया जो बहुत ही क्लासिक और अनोखी घडी है.

                                                                                                                                             रूपा हिरवानी...                                                                                      

                                                                                                                                                     

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -