बड़ी खबर : बिहार से जेल की दीवार फांदकर भागे 5 कैदी
बड़ी खबर : बिहार से जेल की दीवार फांदकर भागे 5 कैदी
Share:

पटना। बिहार के बक्सर के केंद्रीय कारागार से करीब 5 कैदी फरार हो गए। जेल ब्रेक का यह एक और बड़ा मामला है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात केंद्रीय जेल की सुरक्षा को ताक पर रखकर जेल की दीवार फांदकर 5 कैदी फरार हो गए। उक्त आरोपी गंभीर अपराध में सजा काट रहे थे।

हालांकि कैदी तो रात्रि में ही जेल तोड़कर भाग निकले लेकिन जेल प्रशासन को इसकी जानकारी सुबह के समय मिली। मिली जानकारी के अनुसार फरार कैदियों की पहचान सोनू पाण्डेय निवासी आरा, उपेंद्र साह, देवधर राय निवासी छपरा, प्रदीप सिंह मोतिहारी और ब्रह्मपुर निवासी सोनू शामिल हैं।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश से सिमी के आतंकी जेल फांदकर भाग निकले थे और इन कैदियों का एनकाउंटर कर दिया गया था। इसके बाद अब बिहार मेें जेल ब्रेक का यह मामला सामने आया है। ऐसे में जेल सुरक्षा की स्थिति गंभीर हो गई है।

फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस के चंगुल से कैदी को छुड़ाकर भाग गए बदमाश

साथी की मौत से कैदी भड़के, पुलिस पर पथराव

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -