आज़ाद भारत के प्रथम पीएम के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप
आज़ाद भारत के प्रथम पीएम के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप
Share:

जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था और मां का नाम स्वरूप रानी था। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं, उनके बारे मे पांच ऐसे तथ्य जो शायद आप नहीं जानते होंगे।


1. जवाहर लाल नेहरू जनवरी 1934 से फरवरी 1935 तक जेल में थे, उस दौरान उन्होंने अपनी आत्मकथा लिखी जिसका नाम 'टूवार्ड फ्रीडम' है। इसे 1936 में अमेरिका में पब्लिश किया गया था। 

2. 26 साल की आयु में नेहरू का विवाह 16 वर्षीय की कश्मीर ब्राह्मण कन्या से हो गया जिनका नाम कमला कौल था। उनके पिता पुरानी दिल्ली में एक प्रतिष्ठित कारोबारी थे। उनका विवाह 7 फरवरी, 1916 को हुआ था। 28 फरवरी, 1936 को तपेदिक की बीमारी से स्विटरजरलैंड में उनका निधन  हो गया। 

3. चार बार पंडित नेहरू की हत्या करने की कोशिश की गई थी। पहली बार 1947 में बंटवारे के दौरान, दूसरी बार 1955 में एक रिक्शा चालक ने, तीसरी बार 1956 और चौथी बार 1961 में मुंबई में उनकी हत्या का प्रयास किया गया। 27 मई, 1964 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। 

4. जवाहर लाल नेहरू अपने साथ सुरक्षाकर्मी को ले जाना पसंद नहीं करते थे, क्योंकि इससे ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न होती थी। 

5. 1950 से 1955 तक कई मर्तबा नेहरू नोबेल पीस प्राइज के लिए भी नामित हुए। कुल 11 बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा जवाहर लाल नेहरू को नामित किया गया। 

ओह! तो इस फैशन डिज़ाइनर को डेट कर रहे हैं करण जौहर

गौरी खान और बच्चों ने मिल कर करण जौहर को ऐसे किया बर्थडे विश

शिल्पा शेट्टी ने मनाया बेटे वीवान का बर्थडे, हैरी पॉटर थीम में दिखी फैमिली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -