नई सरकार बनते ही बदले जाएंगे विधानसभा के पांच अधिकारी
नई सरकार बनते ही बदले जाएंगे विधानसभा के पांच अधिकारी
Share:

भोपाल: विधानसभा चुनाव के बाद अगले सप्ताह अस्तित्व में आने वाली सरकार विधानसभा सचिवालय में भी पांच अधिकारियों के बदले जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार बता दें कि कांग्रेस सरकार आने पर इन अफसरों का बदला जाना लगभग तय माना जा रहा है, वहीं बता दें कि भाजपा के चौथी बार सरकार बनी तो भी बदलाव की संभावना प्रबल है।

फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट सर्वे 2018 : ताम्र ने लहराया 'ध्वज', बने देश के जिम्मेदार सांसद

यहां बता दें कि विधानसभा सचिवालय में बिजली कंपनी के इंजीनियर सुधीर शर्मा, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनिल ब्रह्मभट और मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन से महेश शर्मा प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं बता दें कि सुधीर शर्मा विधानसभा के अपर सचिव हैं तो ब्रह्मभट उप सचिव व महेश शर्मा विधानसभा अध्यक्ष के सचिव हैं। बता दें कि सुधीर शर्मा और महेश शर्मा विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से विधानसभा सचिवालय में प्रतिनियुक्ति पर आए तो ब्रह्मभट को वित्त मंत्री जयंत मलैया ने प्रतिनियुक्ति दिलाई थी।

कार से टक्कर के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिरा स्कूटी सवार, हुई मौत

वहीं बता दें कि सचिवालय के पूर्व अधिकारियों पीएन विश्वकर्मा, बीएल विश्वकर्मा और श्यामलाल मैथिल सेवानिवृत्ति के बाद काम कर रहे हैं। इसके अलावा बता दें कि पीएन विश्वकर्मा अपर सचिव के रूप में संविदा पर हैं तो बीएल विश्वकर्मा विधानसभा अध्यक्ष के ऐच्छिक पद पर काम कर रहे हैं। श्यामलाल मैथिल उप सचिव के रूप में संविदा नियुक्ति पाए हैं। इसके साथ ही बता दें कि पीएन विश्वकर्मा को पहले दो साल की सेवावृद्धि दी गई थी और इसके बाद उन्हें छह महीने व एक साल की संविदा नियुक्ति पर रखा गया। प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के आसार विस सचिवालय में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधिकारियों की मूल विभाग में वापसी तय मानी जा रही है।


खबरें और भी

लखनऊ में होगी रणजी के रण की तैयारी, 14 और 22 दिसंबर से होंगे मुकाबले

एएआई कर्मचारी करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल, 6 एयरपोर्ट के निजीकरण की तैयारी का कर रहे हैं विरोध

फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट सर्वे 2018 : दमोह सांसद प्रहलाद पटेल ने लगनशील कैटगरी में पाया पहला स्थान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -