मछुआरों की नाव में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी
मछुआरों की नाव में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी
Share:

बेंगलुरु: शुक्रवार को कर्नाटक में कारवार लाइटहाउस से 10 समुद्री मील की दूरी पर मछुआरों की एक नाव में आग लग गई। तटरक्षक बल ने आग लगने के पश्चात् 7 को बाहर निकाला। बता दें कि तटरक्षक बल ने इसकी सुचना दी। आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाने का ऑपरेशन लगभग तीन घंटे में पूरा किया गया। मछली पकड़ने वाली नाव को कारवार मछली पकड़ने के बंदरगाह तक ले जाने के लिए सभी सहायता प्रदान की। तटरक्षक बल के कमांडर DIG एसबी वेंकटेश ने बताया, "सभी मछुआरे स्वस्थ अवस्था में हैं।"

वहीं हाल ही में भारतीय तटरक्षक (ICG) ने गुजरात तट के समीप अरब सागर में मछली पकड़ने वाली एक नाव में आग लगने के पश्चात् 7 मछुआरों को बचाया। एक ऑफिशियल विज्ञप्ति में बताया गया कि नाव आग में जल गई और डूब गई। ICG को सूचना प्राप्त हुई कि देवभूमि-द्वारका जिले के एक तटीय गांव नवद्रा से तकरीबन 37 समुद्री मील की दूरी पर हरसिद्धि नामक एक अन्य नाव में आग पकड़ ली।

वही ICG ने एक अन्य नौका की सहायता से हरसिद्धी में सवार सभी 7 मछुआरों को बचा लिया। कहा गया कि आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशों के बाद भी हरसिद्धि को बचाया नहीं जा सका। बचाए गए मछुआरों को पोरबंदर ले जाया गया, जिन्होंने ICG अफसरों को बताया कि इंजन में आग लग गई तथा आग काफी तेजी से फैल गई। वहीं फिलीपींस में एक नाव में आग लगने से एक साल के बच्चे सहित 3 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 69 व्यक्ति गुमशुदा है।

प्रियंका-दीपिका के बाद बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्री करने जा रही है हॉलीवुड में एंट्री!

अफ़ग़ानिस्तान नहीं जीता तो फिर? जडेजा ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई सबकी बोलती बंद

12 राज्य अब भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से है परेशान, VAT घटाने को तैयार नहीं सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -