भारी बारिश ने मचाया तांडव! समुद्र में डूबीं दर्जनों नावें, कई मछुआरे हुए लापता
भारी बारिश ने मचाया तांडव! समुद्र में डूबीं दर्जनों नावें, कई मछुआरे हुए लापता
Share:

अहमदाबाद: पिछली रात गुजरात के गिर सोमनाथ में निरंतर हो रही वर्षा एवं तेज हवाओं की वजह से 13 से 15 बोटों के समुद्र में डूबने की आशंका है। बोट पर कई मछुवारे भी सवार थे। प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, उस समय नाव में सवार 8 से 10 मछुवारें अबतक गुमशुदा हैं। बता दें कि कल से ही खराब हो रहे सीजन को देखते हुए हवामान विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी थी। 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र एवं गुजरात के तटीय क्षेत्रों में कल से ही निरंतर वर्षा हो रही है तथा IMD के मुताबिक, आने वाले 48 घंटे में यहां भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ मछुआरों के लिए भी 5 दिन की चेतावनी जारी की गई है। वहीं ओडिशा तथा आंध्र पर चक्रवाती तूफान 'जवाद' का साया मंडरा रहा है। अहमदाबाद में IMD की क्षेत्रीय निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया था कि गुजरात में 30 नवंबर से वर्षा आरम्भ हो जाएगी। इसके साथ-साथ 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक के लिए मछुआरों को उत्तर तथा दक्षिण गुजरात तट के लिए चेतावनी जारी की गई है।

इन प्रदेशों में हो सकती है वर्षा:-
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 1 से 2 दिसंबर (पिछले कल से आज तक) के चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2 दिसंबर मतलब आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में गरज/बिजली गिरने की संभावना है। इनके अतिरिक्त अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी आज भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

CM ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, किया राष्ट्रगान का अपमान

किसानों के कारण भारतीय रेलवे को हुआ करोड़ों रुपये का घाटा, जानिए पूरा मामला

मजबूत उत्पादन वृद्धि से नवंबर में भारत के एमएफजी क्षेत्र को और मजबूती मिली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -