'पहले पार्टी को जोड़ लें, इसके बाद भारत जोड़ने की सोचे', राहुल गाँधी पर इस नेता का हमला
'पहले पार्टी को जोड़ लें, इसके बाद भारत जोड़ने की सोचे', राहुल गाँधी पर इस नेता का हमला
Share:

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि कांग्रेस 100 वर्ष पुरानी पार्टी है, किन्तु अब लोग कांग्रेस छोड़कर निकल रहे हैं। कांग्रेस बूढ़ी हो गई है, इसलिए कोई दम नहीं है। उनके लिए भारतीय जनता पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि पहले उन्हें पार्टी को जोड़ना चाहिए। तत्पश्चात, भारत जोड़ने की सोचे। कांग्रेस ने देश के अंदर स्वयं इस प्रकार की स्थिति पैदा कर दिया है, जिसके बारे में उन्हें स्वयं सोचना चाहिए।

केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। पार्टी में द्वंद्व मचा है। उनके नेता तलाशी कर रहे हैं। सर्वे कर रहे कि कौन अध्यक्ष बनेगा? राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। पहले उन्हें कांग्रेस को जोड़ना चाहिए। तत्पश्चात, भारत जोड़ने की बात करें। कांग्रेस के लोग देश की नहीं बल्कि एक परिवार की सेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। 

इसके साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि देश में ट्रेन बंदी नहीं है। कांग्रेस के लोग केवल राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जरूरतों को देखते हुए इस समय मालगाड़ियों का परिचालन आवश्यक है। केंद्र सरकार रेलवे यात्री की सुविधा बढ़ाने ही अधोसंरचना विकास कर रही है। ऐसे में कुछ दिनों की दिक्कत के पश्चात् यात्री ट्रेनों का परिचालन यथावत हो जाएगा, किन्तु इसे लेकर कांग्रेसी जिस तरह हल्ला मचा रही है वो केवल सियासत है। 

सलकनपुर पदयात्रियों का पांच दिवसीय फलाहार वितरण कार्यक्रम का हुआ समापन

किसानों पर फोकस, गुजरात में भाजपा ने शुरू की 'नमो पंचायत'

CM की चर्चाओं पर आया तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -