पहले दी मरने की धमकी, प्रेमी ने नहीं रोका तो फंदे से झूल गई शादीशुदा महिला
पहले दी मरने की धमकी, प्रेमी ने नहीं रोका तो फंदे से झूल गई शादीशुदा महिला
Share:

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ से एक हैरतंअगेज घटना सामने आ रही है यहाँ पुलिस ने प्रेमिका को खुदखुशी करने के लिए उकसाने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेमी के पास से प्रेमिका की खुदखुशी का वीडियो बरामद किया है, जिसे वॉट्सएप कॉलिंग के चलते रिकॉर्ड किया गया था।

घटना रामगढ़ जिले के बरलांगा थाने की है। यहां पुरबताड़ की रहने वाली शादीशुदा पायल कुमारी ने 19 नवंबर 2022 को पंखे में साड़ी का फंदा डालकर खुदखुशी कर ली थी। तत्पश्चात, मृतक के पिता ने उसके पति, ससुर, सास, देवर पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने हर बिंदु पर तहकीकात आरम्भ की। पुलिस ने मामले की तहकीकात की, तो पता चला कि मृतक पायल कुमारी का प्रेम-प्रसंग शादी से पहले से चल रहा था। वह कुम्हारडीहा बड़कागांव हजारीबाग के रहने वाले मंजीत कुमार से प्रेम कर रही थी। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। इस बात की खबर मृतक महिला के पति को चल गई थी। इसकी वजह से मृतका और उसके पति के बीच कई बार आपसी विवाद भी हुआ था। इसके बाद भी मंजीत कुमार से महिला की बातचीत चल रही थी।

वही कुछ दिन पश्चात् मृतका से प्रेमी ने पीछा छुड़ाने के लिए बातचीत करनी कम कर दी थी। साथ ही मृतका से फोन पर लड़ाई भी की थी। प्रेमी पर महिला मिलने के लिए दबाव बना रही थी। फिर दोनों ने गांव में एक शादी कार्यक्रम में 26 नवंबर को मिलने का वादा किया। मगर, मंजीत बिना बताए 18 नवंबर को पुणे चला गया। तत्पश्चात, मृतका जिद करने लगी कि मंजीत को वापस लौट आए। लेकिन, मंजीत ने लौटने से साफ साफ मना कर दिया। मृतका ने वीडियो कॉल कर साड़ी से फंदा लगाकर जान देने की बात बोली। लेकिन, मंजीत ने फांसी लगाने के लिए मना करने की जगह उसे भड़काते हुए फांसी लगाकर जान देने के लिए कह दिया। मामले में बरलंगा थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने बताया, "19 नवंबर 2022 को बरलंगा थाना इलाके के पुराबताड़ गांव के तेजू सिंह के घर में उनकी बहू पायल कुमारी का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला था। तहकीकात के बाद पुलिस ने जब प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की, तो मंजीत टूट गया।" आगे उन्होंने बताया, "मंजीत ने घटना के वक़्त मृतका के फंदे से लटकने वाला वीडियो पुलिस को दे दिया। उसने इस वीडियो को पेन ड्राइव में सेव करके रखा था। क़त्ल के लिए उकसाने वाले प्रेमी मंजीत को अब पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है।"

दोस्त संग था पत्नी का अवैध संबंध, पता चलते ही पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

सपने में आने लगा तांत्रिक, फिर खुला ऐसा राज जानकर हर कोई रह गया हैरान

मौसी ने ही करवा दी भांजे की हत्या, चौंकाने वाली है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -