पहले पति ने छोड़ा...तो भांजे ने कर ली शादी...फिर उसने भी दे दिया धोखा, और फिर..?
पहले पति ने छोड़ा...तो भांजे ने कर ली शादी...फिर उसने भी दे दिया धोखा, और फिर..?
Share:

पटना: बिहार के खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना इलाके के काजीचक पंचायत में अजीबो-गरीब  केस सुनने के लिए मिला है। एक शख्स की दिलेरी ने लोगों का दिल लूट लिया। दरअसल बबलू शर्मा का विवाह करीब 12 वर्ष पहले सुनीता से हुआ था। सुनीता की मुलाकात एक शादी समारोह में दूर के रिश्ते के भांजे संतोष से हुई। संतोष चौथम थाना के मलपा गांव का निवासी था। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। राजमिस्त्री होने के चलते परिवार का घर खर्च चलाने के लिए बबलू हमेशा घर के बाहर ही होता था। भांजा संतोष उसकी अनुपस्थिति में मामा के घर आने  लग गया। बबलू को इसकी भनक लग गई। एक दिन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। गांव समाज के लोग इकट्ठे हो गए। बबलू ने अपने प्यार की कुर्बानी देते हुए पत्नी जका विवाह भांजे से करा दिया। 

गांव में हंगामे का माहौल पैदा हो गया। लोगों का मजमा लग गया। लोगों की मौजूदगी में संतोष ने अपनी मामी के मांग में सिंदूर डाला। सुनीता के परिवारवाले भी इस विवाह के गवाह बने। इतना ही नहीं, एक समझौता पत्र भी तैयार करवाया गया इसमें सुनीता ने लिखा कि वह अपने पति को स्वेच्छा से छोड़ रही है और अपने प्रेमी संतोष कुमार के साथ रहना चाह रही है। अपने पहले पति से कोई संबंध नहीं रखने वाली है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें संतोष अनीता की मांग में सिंदूर भरते दिखाई दे रहे है।

संतोष और सुनीता का विवाह 48 घंटे भी नहीं चल सका। नई प्रेम कहानी में 360 डिग्री मोड़ से घूम चुकी है। दरअसल, हुआ यूं कि जैसे ही संतोष अपनी मामी को अपनी जीवनसंगिनी बनाकर अपने घर पहुंचा तो उसके परिवारवालों ने हंगामा काट दिया। उन्होंने दोनों के रिश्ते को नाजायज बताते हुए उन्हें स्वीकार करने से मना कर दिया। घरवालों के विरोध के देखकर संतोष की हौंसला जवाब दे गया और उसका इश्क का बुखार उतर गया। इतना ही नहीं, अपनी पत्नी सुनीता देवी को उसी हाल में छोड़कर फरार हो चुका है।

संतोष के अचानक फरार होने से सुनीता को भी अपनी गलती का एहसास हो गया। उसे अपना पहला प्यार याद आया। किसी तरह से हिम्मत जुटाकर वह अपने पहले पति बबलू के घर पहुंच गई। शुरुआत में तो बबलू ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। लोगों की समझाइश, सुनीता की लाचारी और बेबसी को देखते हुए वह उसे अपने साथ रखने को तैयार हुआ। एक बार फिर से सुनीता की शादी रचाई गई। पति ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर अपना जीवनसाथी स्वीकार कर लिया। अंत में सच्चे प्यार की जीत हुई। 

किताब देने के बहाने छात्रा को अपने घर ले गया प्रोफेसर और फिर...

रोज पति को थोड़ा-थोड़ा जहर डालकर खिलाती थी पत्नी, मौत के बाद खुला राज

NCB की बड़ी कार्यवाई, 27 को ड्रग्स के धंधे में किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -