फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का पहला गाना हुए रिलीज़, अर्जुन कपूर ने जमकर लगाए ठुमके
फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का पहला गाना हुए रिलीज़, अर्जुन कपूर ने जमकर लगाए ठुमके
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर बिग स्क्रीन पर साथ नज़र आने वाले हैं। उनकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार का ट्रेलर जारी हो चुका है। अब फिल्म का नया गाना भी जारी कर दिया गया है। गाने के बोल हैं फरार। सॉन्ग को म्यूजिक कम्पोजर अनु मलिक ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने दिबाकर बनर्जी के साथ मिलकर इस गाने के बोल लिखे हैं।

अनु मलिक ने ही इसे कंपोज भी किया है। गाने में अर्जुन कपूर स्टेज पर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा उन्हें डांस करते हुए देख रही हैं। गाने को सोशल मीडिया पर कोई विशेष रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। फिल्म की बात करें तो 'संदीप और पिंकी फरार' को दिबाकर बनर्जी ने प्रोड्यूस किया है और यश राज फिल्म्स इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। दिबाकर बनर्जी द्वारा डायरेक्टेड ये ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, जयदीप अहलावत के अलावा रघुबीर यादव और नीना गुप्ता ने भी लीड रोल निभाए हैं।

इस फिल्म के साथ ही अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा तीसरी बार साथ रहे हैं। इससे पहले वे वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म इश्कजादे और साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में साथ दिखाई दे चुके हैं। फिल्म इशकजादे को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था जबकि नमस्ते लंदन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

 

'बागी 3' ने पांचवें दिन भी किया जबरदस्त प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया तापसी का 'थप्पड़', 10 दिन में कमाए महज इतने करोड़

थप्पड़ को फ्लॉप फिल्म कहने पर भड़के अनुभव सिन्हा, ट्रोलर्स को दे डाली गालियां

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -