10 जून को है सूर्य ग्रहण, जानिए क्या करें ग्रहण के पश्चात
10 जून को है सूर्य ग्रहण, जानिए क्या करें ग्रहण के पश्चात
Share:

वर्ष 2021 का दूसरा ग्रहण दिनांक 10 जून 2021, गुरुवार को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण होने वाला है जो ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को  लगने वाला है। इस सूर्यग्रहण को 'कंकणाकृति सूर्यग्रहण' कहा गया है। मिली जानकारी के तहत यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, और इस वजह से सूर्य ग्रहण के नियम, सूतक आदि भारतवासियों पर लागू नहीं होंगे। आप सभी को बता दें कि यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग, उत्तरी एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। 

आप जानते ही होंगे कि जब सूर्य, चंद्र और धरती जब एक सीध में होते हैं अर्थात् चंद्र के ठीक राहु और केतु बिंदु पर ना होकर ऊंचे या नीचे होते हैं तब खंड ग्रहण होता और जब चंद्रमा दूर होते हैं तब उसकी परछाई पृथ्‍वी पर नहीं पड़ती तथा बिंब छोटे दिखाई देते हैं। उसी के बिंब के छोटे होने से सूर्य का मध्यम भाग ढक जाता है, जिससे चारों और कंकणाकार सूर्य प्रकाश दिखाई पड़ता है। इसी के चलते ग्रहण को कंकणाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

ग्रहण के तुरंत बाद क्या करें-

* ग्रहण के पहले और ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें। कहा जाता है गर्भवती स्त्रियों को भी ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाए तो शिशु को त्वचा संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।

* कहा जाता है ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर और घरों की सफाई करना चाहिए।

* ध्यान रहे ग्रहण के बाद भगवान के वस्त्र आदि की भी सफाई करके उन्हें नए वस्त्र पहनाएं। उसके बाद उनकी पूजा करें।

* ग्रहण के बाद गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरतमंदों को वस्त्रदान करें।

* सूर्य ग्रहण के बाद गरीबों को दान करें।

जो बिडेन ने की 2017 के ट्रम्प टैक्स कटौती को इंफ्रा में रखने की पेशकश

Indian Idol 12: उदित नारायण ने इस मशहूर कंटेस्टेंट को बनाया अपनी बेटी, आदित्य नारायण भी हुए हैरान

भोपाल: अनलॉक होते ही जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर-डीआईजी, बिना आदेश खुली दुकानें करवाई बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -